🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

शाहरुख की फिल्म 'दिल से' के पूरे हुए 18 साल, शाहरुख ने फिल्म से जुड़े लोगों कहा शुक्रिया

👤
Admin
👁 18156 व्यूज
📍 1
शाहरुख की फिल्म 'दिल से' के पूरे हुए 18 साल, शाहरुख ने फिल्म से जुड़े लोगों कहा शुक्रिया
सुपरस्टार शाहरुख खान ने 1998 में आई फिल्म दिल से के आज 18 वर्ष पूरे होने पर फिल्म के कलाकारों और अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया.



दिल से का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था और यह एक प्रेम आधारित फिल्म थी जो पूर्वोत्तर में उग्रवाद की पृष्ठभूमि में बनाई गई थी.



शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, जिस चीज को आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं उसे कभी-कभी सबसे ज्याद प्यार नहीं मिलता..लेकिन प्यार बदलता नहीं है. मेरी पसंदीदा फिल्म दिल से के 18 वर्ष पूरे हो गये. शाहरुख खान ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें वह एक रोमांटिक संवाद बोलते हुये नजर आ रहे और इसमें अंत में उन्होंने फिल्म के लिए सभी को धन्यवाद कहा.



दिल से को उन फिल्मों में गिना जाता है जिसमें 50 वर्षीय शाहरख ने अभी तक का बहुत अच्छा काम किया है.



फिल्म में मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा भी हैं. प्रीति जिंटा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी.



41 वर्षीय प्रीति ने भी फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की. उन्होंने पोस्ट किया, दिल से के 18 वर्ष पूरे हो गये. शाहरुख, मनीषा और मनीष सर को धन्यवाद.
Tags :