🔴 TRENDING NOW!
ऑथेंटिक, रस्टिक और रॉ एक्सपीरियंस के लिए मध्यप्रदेश आए- सचिव डॉ. इलैयाराजा टी मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश भीम ऐप की ‘मीठी दिवाली 2026’ पहल, हर 7वें ट्रांजैक्शन पर बच्चों की शिक्षा में मिलेगी मदद पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव OpenAI के AI एजेंटों की करतूत! सुरक्षा अलर्ट बंद किए, मॉनिटरिंग सिस्टम भी हटाया कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन विश्वास अभियान के दौरान सभी अधिकारी फील्ड में रहकर जन समस्याओं का करें निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार भारत स्वस्तिक यात्रा की जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में राम कथा में भगवान श्रीराम की विरासत और जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक एकात्मता पर प्रकाश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे CM शिवराज, पुलिसवालों की गोद में बैठ पार किया नाला

👤
Admin
👁 17935 व्यूज
📍 1
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे CM शिवराज, पुलिसवालों की गोद में बैठ पार किया नाला
एमपी के पन्ना में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे शिवराज सिंह खुद मुसीबत में फंस गए. इसकी वजह बाढ नहीं बल्कि एक तस्वीर है, जिसने सीएम शिवराज की खूब किरकिरी करा दी है. तस्वीर में सीएम एक पुलिसवाले की गोद में बैठकर नाला पार करते दिख रहे हैं.दरअसल, मध्य प्रदेश के सतना, रीवा और पन्ना में भयानक बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलने के लिए सीएम शिवराज विंध्य के दौरे पर थे. शनिवार को उन्होंने सतना में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की. रविवार को पहले रीवा तो बाद में सीएम पन्ना के लिए रवाना हो गए, लेकिन पन्ना में सीएम की एक तस्वीर ने उनके इस दौरे को विवादास्पद बना दिया.पन्ना में एक बरसाती नाले में उफान की वजह से शिवराज को नाला पार करने में पुलिसवालों की मदद लेनी पड़ी और पुलिसवालों की गोद में बैठकर शिवराज सिंह ने नाला पार किया. मध्य प्रदेश के सीएम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
Tags :