🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

महेंद्र सिंह धोनी के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड, पोंटिंग की बराबरी पर आए माही

👤
Deepak Sharma
👁 18975 व्यूज
📍 Mumabi
महेंद्र सिंह धोनी के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड, पोंटिंग की बराबरी पर आए माही
भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम ट्वेंटी20 मैच में टीम की अगुवाई करके सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कप्तानी करने के ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की।

पोंटिंग ने 324 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की थी जिसकी धोनी ने बुधवार को बराबरी कर ली। हालांकि इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिये अभी उन्हें इंतजार करना होगा क्योंकि भारत को इस साल सीमित ओवरों के मैचों के बजाय टेस्ट मैच अधिक खेलने हैं। धोनी टेस्ट मैचों के प्रारूप से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। धोनी ने अपने करियर में 60 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की जबकि वह अब तक 194 एकदिवसीय और 70 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में पोंटिंग और धोनी के बाद न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (303 मैच), दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (286), ऑस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर (271), श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा (249), भारत के मोहम्मद अजहरूद्दीन (221) और सौरव गांगुली (196) का नंबर आता है।
Tags :