🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

आईआईएफटी नोस्टेल्जिया निचे-2018 में बिखरे फैशन के रंग

👤
PDD
👁 5527 व्यूज
📍 Bhopal
आईआईएफटी नोस्टेल्जिया निचे-2018 में बिखरे फैशन के रंग
रंगारंग वेलकम एण्ड फेयरवेल पार्टी में फैशन विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

रैम्प वाॅक कर अपने द्वारा डिजाइन व स्टिच किये गए आउटफिट्स व फैशन एसेसरीज को किया प्रदर्शित

मृदुभाषिनी दीवान, किन्जा बेग व रिया कटेजा चुनी गईं मिस आईआईएफटी, मिस फ्रेशर और मिस ईव

स्टैंड अप काॅमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ की कामेडी ने सबको हंसाया



3 अक्टूबर 2018। नये फ्रेंड्स से मिलने की खुशी और पुरानों से बिछड़ने के दुख के मिले-जुले माहौल के बीच आज आईआईएफटी के विद्यार्थियों की वेलकम एवं फेयरवेल पार्टी आज होटल नूर-उस-सबह में आयोजित हुई। इस दौरान जहां सीनियर स्टूडेंट्स नई विद्यार्थियों को वेलकम करती नजर आईं तो वहीं विदा ले रहीं विद्यार्थी अलविदा फिर मिलेंगे, विल मिस यू अ लाॅट तथा कीप इन टच के साथ छलकी आंखों के साथ एक-दूसरे से मिलती नजर आईं।



पार्टी थीम के मुताबिक जहां फ्रेशर्स फ्लोर लेंथ ईवनिंग गाउन में नजर आईं तो वहीं सीनियर्स अलग-अलग स्टाइल में पहनी गईं लाल लाल साड़ियों में दिखीं। इस अवसर पर जहां अलग-अलग कैटेगिरी में क्लासिक से लेकर कंटेपरेरी बाॅलीवुड सांग्स पर डांस की बेहतरीन प्रस्तुतियां देखने को मिलीं तो वहीं चमचमाती लाइट्स के बीच हुुए फैशन शो में रैम्प वाॅक के जरिये विद्यार्थियों ने खुद के द्वारा डिजाइन व स्टिच की गईं आउटफिट्स को प्रदर्शित किया। जिन केटेगिरी में ग्रुप परफार्मेंस हुए उनमें क्लासिकल मरमेड्स, बेटी बचाओ, डायमण्ड डाल्स, बाॅस गल्र्स, स्पार्कलिंग क्वीन्स, रिदमिक ईगल्स, लेडी रेबेल्स, तथा डांसिंग डीवाज शामिल थे। साथ ही इस दौरान मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किये गये व वर्ष के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।



कार्यक्रम में मौजूद जजेस - विशाल तलरेजा, श्रीमती सपना सिंह परमार तथा डाॅ. वीनास तरकसवार- ने मृदुभाषिनी दीवान को मिस आईआईएफटी, किन्जा बेग करे मिस फ्रेशर आईआईएफटी तथा रिया कटेजा को मिस ईव आईआईएफटी का चयन किया। सभी विजेताओं को इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर विशाल तलरेजा ने उपहार देकर सम्मानित किया।
Tags :