🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

यूथ स्पीक में सफल एंटरप्रेन्यर्स ने साझा की अपनी बिजनेस जर्नी

👤
PDD
👁 5953 व्यूज
📍 Bhopal
यूथ स्पीक में सफल एंटरप्रेन्यर्स ने साझा की अपनी बिजनेस जर्नी
08 अक्टूबर 2018। जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी परिसर में सोमवार को यूथ स्पीक-2018 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के सफल व जाने माने एंटरप्रेन्यर विद्यार्थियों और नये स्टार्टअप्स से अपनी सफलता के बारे में बताया। कार्यक्रम का आयोजन आईसेक नामक संस्था द्वारा किया गया था।



कार्यक्रम में प्रख्यात अभिनेता, राजनेता व सामाजिक कार्यकर्ता राजा बुन्देला मुख्य अतिथि के तौर पर मौजदू रहे। कार्यक्रम में द ऑपटिमिस्ट सिटीजन के सीईओ श्री पीयूष घोष ने अपने संबोधन में नो निगेटिव न्यूज़ के ऊपर अपनी बात रखी। वहीं बज़मास्टर की को-फाउंडर और निदेशक हेली कूल्स ने डिजीटल मार्केटिंग के रियल लाइफ इम्पैक्ट के बारे में मंच से बताया।



इसके अलावा केस्टार एवं कॉम्पकम्पनी के फाउंडर व सीईओ कुनाल चंडीरामानी, मायचाइल्ड एप व वेलइन्क्लूडिड के सीईओ हर्ष सोंगर और मुस्कान ड्रीम्स के फाउंडर अभिषेक दुबे ने भी मंच से अपने विचार व्यक्त किए।



वर्ष 1948 में स्थापित आईसेक का मुख्यालय नीदरलैण्ड में स्थित है। यह दुनियाभर में युवाओं की सबसे बड़ी नॉट फॉर प्रॉफिट संस्था है। संस्था द्वारा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स के स्किल डेवलपमेंट संबंधी प्रशिक्षण व सलाह देने का काम किया जाता है।
Tags :