🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

पाक को 20 अरब की सैन्य मदद नहीं देगा अमेरिका

👤
Admin
👁 18076 व्यूज
📍 1
पाक को 20 अरब की सैन्य मदद नहीं देगा अमेरिका
अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के बदले पाक को दी जाने वाली 20 अरब रुपये की सैन्य मदद रोकने पर मुहर लगा दी है। अमेरिका ने मंगलवार को पाक को यह नसीहत भी दी कि आतंकियों पर कार्रवाई में ही पाकिस्तान की भलाई है।

रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कहा कि अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पाक की कार्रवाई को अमेरिकी संसद ने पर्याप्त नहीं माना और उसे सैन्य मदद के लिए जरूरी प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया। लिहाजा अमेरिका उसे 30 करोड़ डाॠलर (20 अरब रुपये) की सैन्य मदद नहीं दे पाएगा।

कुक ने स्पष्ट कहा कि यह पाकिस्तान के हित में है कि वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरसंभव तरीका आजमाए। दरअसल, अफगानिस्तान में अमेरिकी कार्रवाई में मदद के नाम पर पाकिस्तानी फौज को 30 करोड़ डाॠलर यानी करीब 20 अरब 12 करोड़ रुपये की मदद दी जानी थी। लेकिन 30 जून की समयसीमा में इस पर अमेरिकी संसद ने स्वीकृति नहीं दी।पिछले पांच साल में अमेरिका से पाक को सैन्य मदद में 73 प्रतिशत की कमी आई है। अमेरिकी संसद की 'कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस' (सीआरएस) की रिपोर्ट ने यह खुलासा किया है।

पाकिस्तानी दैनिक 'डान' के मुताबिक, इसमें 2002 से 2015 के बीच पाक को दी गई सैन्य और आर्थिक मदद इसमें शामिल है। इसमें बताया गया है कि साल 2011 से पाक को अमेरिकी आर्थिक सहायता में 53 प्रतिशत और सैन्य मदद में 73 प्रतिशत की कमी हुई है।
Tags :