🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

थिंक लाइक एन इंवेस्टर: अमित राजे

👤
Digital Desk
👁 3114 व्यूज
📍 Bhopal
थिंक लाइक एन इंवेस्टर: अमित राजे
- एआईसी-आरटेक में सेमिनार का आयोजन

- इंक्यूबेट्स को दी गई इंवेस्टवेस्टमेंट्स ऑफ स्टार्टअप्स की जानकारी



26 अक्टूबर 2018। किसी भी स्टार्टअप की शुरुआत आसान नहीं होती है। कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इनमें सबसे बड़ी चुनौती होती है इन्वेस्टर्स को अपनी और आकर्षित करने की। क्योंकि हर स्टार्टअप की शुरुआत में समस्याएं अनगिनत होती हैं और संसाधन बहुत ही कम होते हैं। संसाधनों को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर्स को कैसे आकर्षित किया जाए, इसी सवाल पर आधारित राजधानी भोपाल के एआईसी-आरटेक में एक सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से यह बताया गया कि इंवेस्टमेन्ट ऑफ स्टार्टअप्स क्या है और इसके बेसिक्स क्या हैं। इस सेमिनार में भोपाल, पुणे और ग्वालियर से आए इंक्यूबेट्स ने हिस्सा लिया और तमाम बारीकियों को करीब से समझा।





कार्यक्रम में एआईसी-आरटेक के सीईओ अमित राजे ने संबोधित करते हुए कहा कि स्टार्टअप की बाकी चीजों को समझने के साथ इस बात पर भी फोकस जरूरी है कि इन्वेस्टर के माइंड सेट को कैसे समझा जाए। अमित राजे ने इसके लिए 'थिंक लाइक एन इंवेस्टर' के माध्यम से बताया कि एक इंवेस्टर के नजरिए से सोचना बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ इंवेस्टमेंट्स को बढ़ाने के लिए कारगर है, बल्कि आपके स्टार्टअप को दूसरे एंगल से देखने में मदद करता है, यह आपके स्टार्टअप की बेहतरी के लिए ही है।



अमित राजे ने यह भी बताया कि किसी एक आदमी के ही भरोसे नहीं रहें। यदि भविष्य में संबंधित व्यक्ति के विचार बदल जाते हैं, तो इससे आपके बिजनस प्लान को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। ऐसा बहुत ही कम होता है कि आप पहले निवेशक से मिले और उसने आपको चेक दे दिया। इसलिए कई निवेशकों से मिलें, उनको फायदा होने का यकीन दिलाएं।
Tags :