🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

वर्ष 2019 के सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा

👤
PDD
👁 2615 व्यूज
📍 Bhopal
वर्ष 2019 के सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा
अगले साल दीपावली रविवार हो रहेगी

3 नवंबर 2018। राज्य शासन ने वर्ष 2019 के सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा कर दी। अगले साल दीपावली रविवार 27 अक्टूबर को रहेगी।



राज्य शासन ने वर्ष 2019 में समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं में कुल 19 सामान्य अवकाश घोषित किये हैं। इनमें गणतंत्र दिवस शनिवार 26 जनवरी, संतरविदास जयंती मंगलवार 19 फरवरी, महाशिवरात्रि सोमवार 4 मार्च, होली गुरुवार 21 मार्च, गुड़ी पड़वा/चैती चांद शनिवार 6 अप्रैल, रामनवमी शनिवार 13 अप्रैल, महावीर जयंती बुधवार 17 अप्रैल, गुड फ्रायडे शुक्रवार 19 अप्रैल, परशुराम जयंती मंगलवार 7 मई, बुध्द पूर्णिमा शनिवार 18 मई, मिठी ईद बुधवार 5 जून, बकरा ईद सोमवार 12 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस/रक्षाबंधन गुरुवार 15 अगस्त, जन्माष्टमी शुक्रवार 23 अगस्त, मोहर्रम मंगलवार 10 सितम्बर, गांधी जयंती बुधवार 2 अक्टूबर, दशहरा विजयादशमी मंगलवार 8 अक्टूबर, गुरुनानक जयंती मंगलवार 12 नवम्बर तथा क्रिसमस बुधवार 25 दिसम्बर शामिल हैं। अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल, महर्षि वाल्मीकी जयंती 13 अक्टूबर, दीपावली 27 अक्टूबर तथा मिलाद उन नबी 10 नवम्बर के सामान्य अवकाश इसलिये घोषित नहीं किये गये हैं क्योंकि ये चारों पर्व रविवार को पड़ रहे हैं।



इसी प्रकार राज्य में निगोशियेबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत वर्ष 2019 में सोलह सार्वजनिक अवकाश घोषित किये गये हैं। वर्ष 2019 में राज्य में एच्छिक अवकाश 58 होंगे जिनमें से प्रत्येक शासकीय कर्मचारी अपनी इच्छानुसार तीन ऐच्छिक अवकाश ले सकेगा। बारह ऐच्छिक अवकाश ऐसे हैं जो रविवार को पड़ रहे हैं जिसके कारण इन्हें ऐच्छिक अवकाशों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। ये बारह ऐच्छिक अवकाश हैं : गोकुलदास महाराज का जन्म दिवस 6 जनवरी, गुरु गोविन्द सिंह जन्म दिवस 13 जनवरी, बसंत पंचमी 10 फरवरी, शबरी जयंती 24 फरवरी, भक्त माता कर्मा जयंती 31 मार्च, बिरसर मुंडा शहीदी दिवस 9 जून, ईद उल अदहा जोकि बकरा ईद के ठीक पूर्व दिवस में पड़ती है 11 अगस्त, अग्रसेन जयंती 29 सितम्बर, दशहरा महाष्टमी 6 अक्टूबर, महाराज अजमोढ़ देव जयंती/टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव 13 अक्टूबर, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 3 नवम्बर तथा गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस 24 नवम्बर।



- डॉ. नवीन जोशी

Tags :