🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

विश्व दयालुता दिवस पर एलएनसीटी परिवार का संदेश- कोई काम छोटा नहीं होता!

👤
डिजिटल डेस्क
👁 3241 व्यूज
📍 Bhopal
विश्व दयालुता दिवस पर एलएनसीटी परिवार का संदेश- कोई काम छोटा नहीं होता!
13 नवंबर 2018। हर साल 13 नवंबर को विश्व दयालुता दिवस (वर्ल्ड काइंडनेस डे) मनाया जाता है। इस दिन, लोग व्यक्तिगत एवं सांगठनिक दोनों ही स्तरों पर समाज में दया एवं करुणा से प्रेरित कार्यों के प्रसार और उनके प्रति प्रतिबद्धता की शपथ लेते हैं। इस तरह से विश्व दयालुता दिवस की मुहिम से जुड़ने वाला हर प्रतिभागी इस दुनिया को बेहतर बनाने की दिशा में अपना सकारात्मक योगदान देता है। इस आदर्श विचारधारा के प्रचार के उद्देश्य के साथ एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल ने आज विश्व दयालुता दिवस मनाया और 'नो वर्क इज़ स्मॉल वर्क' के नारे के साथ छोटे-बड़े हर तरह के काम का सम्मान करने की शपथ ली। इस मौक़े पर, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों सभी ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार और 'थैंक यू' कार्ड्स भेंट किए।



विश्व दयालुता दिवस पर चर्चा करते हुए एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य श्री सुरजीत कौर ने बताया, "1997 टोक्यो कॉन्फ्ऱेंस के फलस्वरूप स्थापित संगठन वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट ने 1998 में इस मुहिम का आग़ाज़ किया था। हाल में 28 देश वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट से जुड़े हुए हैं, जो किसी भी धर्म या राजनैतिक आंदोलन से संबद्ध नहीं है। वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट और वर्ल्ड काइंडनेस डे का उद्देश्य इस दुनिया को दया और करुणा के भाव की ओर अग्रसर करना और हर व्यक्ति एवं देश को दयालुता की नेक मुहिम से जोड़ना है।"



इस अवसर पर एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती पूजाश्री चौकसे ने कहा, "विश्व दयालुता दिवस की मुहिम से कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से जुड़ सकता है और अच्छे काम करने की शपथ ले सकता है। हमने भी अपने स्टाफ़ और विद्यार्थियों के साथ मिलकर हर क़िस्म के काम का सम्मान करने की शपथ ली है क्योंकि हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए यह समझना बेहद ज़रूरी है कि इस दुनिया के चक्र को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए हर व्यक्ति और उसके काम की ख़ास अहमियत है। किसी व्यक्ति का काम और वह व्यक्ति स्वयं किस दर्जे का है, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।"

Tags :