🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

एमपी चुनाव: पीएम मोदी बोले, 'अब सिर्फ विकास के नाम पर चुनाव होगा'

👤
डिजिटल डेस्क
👁 2068 व्यूज
📍 Bhopal
एमपी चुनाव: पीएम मोदी बोले, 'अब सिर्फ विकास के नाम पर चुनाव होगा'
16 नवंबर 2018 पीएम मोदी ने कहा कि मेरे तेरे का खेल बहुत हुआ, सम्प्रदाय के आधार पर चुनाव बहुत हुआ, अब सिर्फ विकास के नाम पर चुनाव होगा.



मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावी समर में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच गए हैं. शहडोल में एक जनसभा संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की तारीफ़ करते हुए कहा कि कांग्रेस जो 55 साल में नहीं कर पाई शिवराज सरकार उसे 15 साल में कर दिखाया है.



पीएम मोदी ने कहा कि कौन विधायक बने कौन ना बने, किसकी सरकार न बने सिर्फ इसीलिए चुनाव नही है बल्कि यह चुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य बनाने का चुनाव है. जो ताप में तप रहे है उनकी तपस्या बेकार नही जाने देंगे, ब्याज समेत विकास के रूप में लौटाएंगे. आपके सामने चित्र साफ है. एक तरफ 54 साल का कांग्रेस का शासन है एक तरफ तीन बार से बीजेपी का शासन है.'







पीएम मोदी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के रूप में काम करके आया हूं. जबसे बीजेपी की सरकार बनी है तबसे मध्यप्रदेश की बात केंद्र में होने लगी. प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय कोई जिक्र भी मध्यप्रदेश का नही होता था. मोदी ने कहा. '15 साल बनाम 55 साल, मोदी का हिसाब भी आपको मांगना चाहिए. मैं आग्रह करता हूं कि आप तय करें कि एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने देश को क्या दिया और एक चाय वाले ने चार साल में देश को क्या दिया'



पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'ये पार्लियामेंट में कहते हैं कि हम प्रेम की बात करते हैं लेकिन मध्यप्रदेश में इन्हें गुस्सा आता है. कांग्रेस के लोग जनता को भड़का रहे हैं.' मोदी ने कहा, 'हमने तय किया है कि 2022 तक किसी भी परिवार को बिना घर के नही रहने देंगे. 12 लाख पक्के घर की चाबी प्रदेश में सुपुर्द कर चुके हैं और हम वादा भी करते हैं और पूरा भी करते हैं.



पीएम मोदी ने कहा, 'पहले गैस के कनेक्शन के लिए राज दरबार जाना पड़ता था, हमने तय किया गरीब माताओं को चूल्हे से मुक्ति दिलाएं, और फिर हमने हजारों परिवारों को गैस का कनेक्शन दिया, साढ़े पांच करोड़ घरों में गैस कनेक्शन पहुंचा दिया है.



नोटबंदी की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि क्या नोटबंदी को लेकर कोई तकलीफ है, सिर्फ अकेली कांग्रेस रो रही है. उनका चार पीढ़ी का चला गया. इनके आंसू नहीं रुक रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे तेरे का खेल बहुत हुआ, सम्प्रदाय के आधार पर चुनाव बहुत हुआ, अब सिर्फ विकास के नाम पर चुनाव होगा.







Tags :