🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए कोर्टयार्ड मैरियट में चांदनी चैक से चैपाटी फूड फेस्टीवल आरंभ

👤
डिजिटल डेस्क
👁 2537 व्यूज
📍 Bhopal
स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए कोर्टयार्ड मैरियट में चांदनी चैक से चैपाटी फूड फेस्टीवल आरंभ
16 नवंबर 2018। अगर आप दिल्ली की चाट व गोलगप्पे और मुम्बई के वडा पाव तथा रगड़ा पेटिस जैसे स्ट्रीट फूड के शौकीन है तो आपके लिए खुशखबरी है। कोर्टयार्ड मैरियट, भोपाल के मल्टी कुजिन रेस्टारेंट मोमो कैफे में आज से आरंभ हुए दस दिवसीय स्ट्रीट फूड फेस्टीवल चांदनी चैक से चैपाटी में आप देश सर्वाधिक लोकप्रिय शहरों -मुम्बई व दिल्ली- की खट्टी-मीठी और तीखे जायके वाली डिशेस का मजा एक ही छत के नीचे रोजाना शाम 7 से रात 11 बजे तक ले सकेंगे।



इस स्ट्रीट फूड फेस्टीवल की जानकारी आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में देते हुए कोर्टयार्ड मैरियट के शेफ आसिफ ने बताया कि वे इस दौरान स्ट्रीट फूड का स्वर्ग माने जाने वाले दिल्ली और मुम्बई की देशभर में पसंद की जाने वाली डिशेस मेहमानों को सर्व करेंगे। इन दोनों शहरों की डिशेस शानदार स्वाद और बेहतरीन फ्लेवर लिये हुए होती हैं लेकिन इन्हें बनाने के तौर तरीके और इस्तेमाल किये जाने वाले मसाले एक-दूसरे से अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि इन डिशेस की इतनी सारी वैरायटी हैं कि आप इन्हें चखते-चखते ही अपना पेट भर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मेहमानों को इस फूड फेस्टीवल में दिल्ली के नटराज के भल्ले, परांठे वाली गली के परांठे, आलू भाजी के साथ मोठ दाल वाली कचैरी, आलू छोले टिक्की, ब्रेड पकौड़ा, मटर कुलचा, तूकरी चाट, शकरकंदी की चाट तथा छोला भटूरा सहित ढेरों अन्य डिशेस सर्व की जाएंगी।



मुम्बई की डिशेस में बाम्बे पाव भाजी, कल्याण वडा पाव, सीएसटी भजिया, भेलपूरी, रगड़ा पेटिस, आइस गोला, बटाटा रस्सा, दाबेली, चैपाटी चना चाट, मुम्बई फ्रेंकी, बड़े मियां कवाब, मस्का बंद, कोमदी वडा, अण्डा भुर्जी, बगाडा फ्राय, जुहू का गोला व कुल्फी फालूदा आदि शामिल रहेंगे।
Tags :