🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

होटल कोर्टयार्ड बाय मैरिएट, रायपुर में 24 नवंबर से हर वीकेंड सर्व होगा बारबेक्यू फूड

👤
Digital Desk
👁 1830 व्यूज
📍 रायपुर
होटल कोर्टयार्ड बाय मैरिएट, रायपुर में 24 नवंबर से हर वीकेंड सर्व होगा बारबेक्यू फूड
पूल साइट रूफ टॉप पर परिवार संग बारबेक्यू का लें लुत्फ

23 नवंबर, 2018। मौसम में सर्द हवाएं दस्तक दे चुकी हैं। ऐसे में यदि आप, परिवार, खुला आसमान, पूल का रंगीन समां और गरमा-गरम बारबेक्यू की महक एक साथ हो तो, इससे बेहतर क्या हो सकता है। हैक्टिक वीक के बाद यदि अपने विंटर वीकेंड का कुछ अलग अंदाज में लुत्फ उठाना चाहते हैं तो होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में ओपन रूफ टॉप पर बारबेक्यू का मजा लें। होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 24 नंवबर से हर शनिवार और रविवार शाम 7 से 11 बजे तक गेस्ट होटल के रूफ टॉप पर वेज और नॉनवेज बारबेक्यू को इंज्वाय कर पाएंगे।



परंपरागत फाइन डाइन से हटकर हल्की सर्द हवाओं संग, तारों भरे आसमान तले अपने स्मोकी बारबेक्यू फूड को एंज्वाय करने का लुत्फ ही कुछ और है।



होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ जितेन्द्र सिंह राठौर ने इस संबंध में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि सर्दियों का मौसम फूड को एक्सप्लोर करने का मौसम होता है। हमारी कोशिश है कि हम अपने गेस्ट को टेस्टी फूड के साथ ही एक रूमानी माहौल भी महसूस करवा सकें। यही वजह है कि हमने यह रूफ टॉप सेटअप तैयार किया है। यही पर हमारा पूल भी मौजूद है। पूल साइड बारबेक्यू का यह टच हमारे आइडिया को और भी खास बना देता है।



होटल के जनरल मैनेजर रजनीश कुमार के मुताबिक पहले गांवों में सर्दियों के समय लोग खुले आसमान तले परिवार के साथ बैठ कर चाय की चुस्कियां लेते हुए गपशप करते रहते थे और वहीं तंदूर में उनका खाना पकता रहता था। कुछ इसी तरह का माहौल हम यहां क्रिएट करने जा रहे हैं, जहां आप तारों भरे आसमान तले अपने परिवार के साथ कोयले पर तैयार होते इस बारबेक्यू फूड का मजा लें पाएंगे। शेफ जितेन्द्र ने कहा कि यह आइडिया इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें गेस्ट न केवल अपने खाने को इंज्वाय करेंगे, बल्कि ओपन रूफ और पूल होने के कारण अपने आस-पास के माहौल का भी लुत्फ उठा पाएंगे। इतना ही नहीं ताजी हवा आपके खाने के अनुभव को बढ़ाने के साथ ही आपके डायजेशन को भी बेहतर बनाएगी।



शेफ राठौर कहते हैं - हर वीकेंड को होने वाले इस बारबेक्यू में वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजनों की खासी वैरायटी मौजूद रहेगी। बात वेज की करें तो इसमें एग्ज्?ााटिक वेजिटेबल्स को थाई हर्ब्स के साथ मेरीनेट करके तैयार थाई वेजिटेबल शासलिक, कांधारी पनीर टिक्का, ग्रिल्ड व्हाईट चेडर स्टफ्ड मशरूम, ब्रोकली और बींस को चीज के साथ तैयार कर बनाई गई ब्रोकली-बींस की टिक्की, पाइनापल एंड कॉटेज चीज स्क्यूअर, भूट्टे-मटर की सीख और तंदूरी फ्रूट स्क्यूअर जैसे आइटम्स शामिल रहेंगे। वहीं नॉनवेज बारबेक्यू मैन्यू में गार्लिक स्मोक्ड ग्रिल्ड प्रान्स, हैदराबादी तवा मच्छी, पुदीने की खास डिप के साथ सर्व धनिया पुदीना माही टिक्का, मटन शामी कबाब, चिकन टेंडर्स, नींबू लहसुनी मुर्ग टिक्का आदि व्यंजन आपके खाने के एक्सपिरियंस को खास बनाएंगे।



तो 24 नंवबर से हर वीकेंड शाम 7 बजे से 11 बजे तक आप भी इस पूल साइड बारबेक्यू का होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट के रूफ टॉप पर मजा लें।
Tags :