🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

गन्ना अनुसंधान केंद्र की भूमि बदल दी

👤
डिजिटल डेस्क
👁 2002 व्यूज
📍 Bhopal
गन्ना अनुसंधान केंद्र की भूमि बदल दी
24 नवंबर 2018। राज्य सरकार ने नरसिंहपुर जिले के बोहानी में चार साल पहले गन्ना अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के लिये अवंटित भूमि बदल दी है। ऐसा अनुसंधान केंद्र के लिये अधिक भूमि की जरुरत होने के कारण किया गया है।



चार साल पहले 7 जनवरी 2014 के विभागीय अदेश से यह भूमि आवंटित की गई थी। उस समय कृषि कालेज भी खोलने का निर्णय हुआ था और दोनों के लिये एक ही स्थान पर यह भूमि आवंटित की गई थी। परन्तु बाद में कृषि कालेज खोलने का निर्णय निरस्त कर दिया गया तथा सिर्फ गन्ना अनुसंधान केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। चूंकि अनुसंधान केंद्र के लिये अधिक भूमि की जरुरत होती है इसलिये पूर्व का भूमि आवंटन निरस्त कर दिया गया और नवीन भूमि आवंटित करने का आदेश जारी किया गया है।



राज्य सरकार ने कृषि कालेज एवं गन्ना अनुसंधान केंद्र हेतु पूर्व में आवंटित 11.211 हैक्टेयर भूमि पुन: शासकीय प्रक्षेत्र बोहानी जिला नरसिंहपुर को लौटा दी है। इसके स्थान पर इसी प्रक्षेत्र के पटवारी हल्का क्रमांक 131 में उपलब्ध कुल 26.361 हैक्टेयर भूमि में से 25 हैक्टेयर भूमि गन्ना अनुसंधान केंद्र खोलने के लिये आवंटित की गई है तथा यह भूमि चक में है। इस नवीन भूमि का आधिपत्य भी जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरु कृषि विवि को प्रदान कर दिया गया है। इस भूमि का आधिपत्य उक्त विवि को इस शर्त पर दी गई है कि बिना कृषि विभाग की अनुमति के उक्त भूमि का अन्य उपयोग नहीं होगा।



ज्ञातव्य है कि नरसिंहपुर जिला गन्ना बहुल है तथा यहां गन्ने की खेती बहुत ज्यादा होती है। इसीलिये यहां गन्ना अनुसंधान केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। हांलाकि चार साल पहले आवंटित भूमि में यह केंद्र नहीं खुल पाया था। अब पुन: अधिक भूमि इस केंद्र हेतु आवंटित की गई है।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि बोहानी कृषि फार्म में गन्ना अनुसंधान केंद्र की भूमि बदल दी गई है और नवीन भूमि का आधिपत्य भी जेएन कृषि विवि को दे दिया गया है। ऐसा अनुसंधान केंद्र हेतु अधिक भूमि की जरुरत होने के कारण किया गया है।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :