🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

ऐश्वर्या के नये राज का खुलासा, भाभी की वजह से हुआ खुलासा

👤
डिजिटल डेस्क
👁 3496 व्यूज
📍 Bhopal
ऐश्वर्या के नये राज का खुलासा, भाभी की वजह से हुआ खुलासा
26 नवंबर 2018। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, ऐश का ये निकनेम उनके ससुराल में नहीं बल्कि मायके में पॉपुलर है. इस नाम का खुलासा उनकी भाभी ने किया है.



बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का निक नेम क्या है? यानी कि उन्हें घर पर किस नाम से बुलाया जाता है. ये सवाल सुनते ही आपके दिमाग में एक नाम आएगा. वो नाम है 'ऐश'. जी हां ऐश्वर्या के निक नेम के तौर पर सभी को ऐश पता है. लेकिन अब उनके असली निक नेम का खुलासा हो गया है.



ऐश का ये निक नेम उनके ससुराल में नहीं बल्कि मायके में पॉपुलर है. इस नाम का खुलासा उनकी भाभी ने किया है. दरअसल एक शख्स ने ऐश्वर्या की भाभी से इंस्टाग्राम पर पूछा कि वह अपने बच्चों को कैसे बताती हैं कि उनकी मामी (ऐश्वर्या) कितनी फेमस हैं?



इसके जवाब में ऐश्वर्या की भाभी ने लिखा, 'हमारे घर में इस बात पर कभी चर्चा नहीं होती. वह मेरे बच्चों के लिए गुलु मामी हैं.' ऐश्वर्या की भाभी ने तो अपनी मासूमियत में जवाब दे दिया. लेकिन उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि इसके साथ उन्होंने ऐश का एक बेहद सीक्रेट नाम रिवील कर दिया है.



चलिए अच्छा है कम से कम इस पोस्ट की वजह से सभी को ये जानने को मिला के सेलिब्रिटीज के नाम भी काफी अजब-गजब होते हैं. मिसाल के तौर पर करीना और करिश्मा के नाम को ही देख लीजिए. करीना को प्यार से बेबो कहा जाता है और करिश्मा का नाम लोलो है. वहीं आलिया को घर पर आलू भी कहा जाता है. ऋतिक रोशन का निक नेम डुगु है.



Tags :