🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

नये साल के सरकारी डायरी और कैलेण्डर 13 दिसम्बर के बाद छपेंगे

👤
डिजिटल डेस्क
👁 1825 व्यूज
📍 Bhopal
नये साल के सरकारी डायरी और कैलेण्डर 13 दिसम्बर के बाद छपेंगे
टेंडर की डेट बदली

8 दिसंबर 2018। नये साल 2019 के सरकारी डायरी और कैलेण्डर 13 दिसम्बर के बाद छपेंगे। प्रदेश विधानसभा आम चुनावों की 11 दिसम्बर को मतगणना है तथा नई सरकार आने पर इसका प्रकाशन प्रारंभ किया जायेगा।



भोपाल स्थित केंद्रीय शासकीय प्रेस ने डायरी एवं कैलेण्डर छापने के लिये आनलाईन टेण्डर जारी किये हैं। पहले ये 7 दिसम्बर को खुलने वाले थे परन्तु बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर 13 दिसम्बर कर दी गई है। इस बार सरकारी डायरियां 1 लाख 39 हजार, बड़े सचित्र कैलेण्डर 1 लाख 44 हजार, डेट कैलेण्डर 84 हजार 500, शीट कैलेण्डर 1 लाख 62 हजार तथा 68 हजार नोटबुक छपेंगी।



जिस निजी प्रिन्टर को इनके प्रकाशन का काम मिलेगा, उसे निर्धारित शर्तों के साथ जल्द इन डायरी-कैलेण्डरों आदि का प्रकाशन करना होगा और उन्हें शासकीय प्रेस के भोपाल मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर, इंदौर और रीवा अपने परिवहन व्यय पर भेजने होंगे।

120 पन्नों वाली शासकीय डायरी के लिये 12 दिसम्बर को टेण्डर खोले जायेंगे तथा प्रिन्टर को छपाई का आदेश मिलने के चौथे दिन ही 50 हजार डायरियां छाप कर भेजना होंगे अन्यथा उस पर 50 हजार रुपये की पेनाल्टी लगाई जायेगी। पहले ये टेण्डर 7 दिसम्बर को खुलने वाले थे परन्तु अब इस तिथि में वृध्दि कर दी गई है। प्रिन्टर को बीस दिन के अंदर सभी आदेशित डायरियां छापकर देनी होंगी। मांग के अनुसार डायरियों के प्रकाशन की मात्रा में 15 प्रतिशत की घट-बढ़ की जा सकेगी।



इसी प्रकार, सचित्र कैलेण्डर, डेट कैलेण्डर, शीट कैलेण्डर और नोटबुक छापने के टेण्डर 13 दिसम्बर को खुलेंगे। निजी प्रिंटर को आदेश मिलने के पांचवें दिन चारों ग्रुप में 2-2 हजार नग सप्लाय करना होगा अन्यथा उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। पांचवें दिन से प्रिन्टर को रोजाना चारों नग में10-10 हजार छापकर देने होंगे। चारों नग के छपाई आर्डर में 25 प्रतिशत की मांग के अनुसार घट-बढ़ की जा सकेगी।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 की सरकारी डायरी, कैलेण्डर आदि छापने के टेण्डर जारी कर दिये गये हैं। सचित्र शासकीय कैलेण्डर का विषय एक सप्ताह के अंदर बैठक कर तय कर लिया जायेगा।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :