🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

ऊर्जा संरक्षण आज हम सब की जरूरत

👤
PDD
👁 2611 व्यूज
📍 Bhopal
ऊर्जा संरक्षण आज हम सब की जरूरत
14 दिसम्बर 2018। ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर जे एन सी टी कॉलेज में ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया इस अवसर पर एल एन सी टी समूह की डायरेक्टर श्रीमती पूजा चौकसे के साथ जे एन सी टी कॉलेज के डायरेक्टर विजय कुमार जैन, फैकल्टी,और विद्यार्थी शामिल हुए जिन्होंने ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर विजय कुमार जैन ने बताया कि हमारे कॉलेज परिसर में ग्रीन एनर्जी क्लब है जिसमें ५० किलो वॉट ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लांट है। साथ ही एक एनर्जी पार्क भी है जिसमें गोबर गैस प्लांट है। इन सभी से हमें बिजली प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी बताया कि हम साल दर साल ऐसी ही और चीजे जोड़ते जा रहे हैं जिससे हम ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर हो सके और हमें बाहर से बिजली न खरीदनी पड़े।



इस अवसर पर एल एन सी टी समूह की डायरेक्टर श्रीमती पूजा श्री चौकसे ने कहा कि बढ़ती हुयी ग्लोमिंग वार्मिंग और ऊर्जा की मांग को देखते हुए अब समय आ गया हैं कि हमें वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों के प्रयोगो को बढ़ाबा देना होगा। ऊर्जा संबर्धन हम सभी के लिए एक गंभीर मुद्दा है. जिस पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। हमें ऐसे उपाय करने होंगे जिससे कि प्रकृति को नुकसान न पहुंचे।



Tags :