🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मॉम टू मॉम स्कूल का एनुअल फंक्शन 'ध्वनि'

👤
डिजिटल डेस्क
👁 2318 व्यूज
📍 Bhopal
मॉम टू मॉम स्कूल का एनुअल फंक्शन 'ध्वनि'
बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों से मोहा मन

18 दिसंबर 2018। नन्हें मुन्नों के थिरकते पांवों ने माघ की सर्द रात में भी माहौल में गर्मी ला दी। इन नन्हे मुन्नों की अदाकारी का हर कोई कायल हो गया। समूह नृत्य हो या फिर फोक डांस में बिखरते विभिन्न संस्कृतियों के रंग, सभी प्रस्तुतियों में बच्चों ने ऐसा रंग भरा कि कुशल कलाकार भी इनके मुरीद हो जाएं। बच्चों के पांवों की चपलता से लेकर चेहरे की भाव भंगिमा और लोच के बीच गजब का तालमेल और संतुलन जो अच्छे-अच्छों को आश्चर्यचकित कर दे। यह खूबसूरत नजारा देखने मिला रवीन्द्र भवन में। मौका था मॉम टू मॉम स्कूल के वार्षिकोत्सव 'ध्वनि' का। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। इस दौरान पैरेंट्स के लिए पिंक और ब्लैक ड्रेस कोड भी रखा गया था।



रंगारंग कार्यक्रमों में नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियों में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित किया। छोटे बच्चों की प्रतिभा देखकर हर कोई दंग रह गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना से हुआ। इसके बाद शुरू हुआ बच्चों की मस्ती और प्रतिभा के अनूठे मेल से तैयार प्रस्तुतियों का सिलसिला जिसने ऑडिटोरियम में मौजूद हर शख्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। अपने नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों को लेकर स्कूल की टीचर्स जितना संतुष्ट थी, बच्चों के पैरेंट्स उतने ही उत्साहित। कार्यक्रम के दौरान दो विशेष प्रस्तुतियां पैरेंट्स के लिए भी रखी गइंर्। इन्हें देखकर अभिभावक कुछ भावुक होते भी नजर आए। स्टेज पर जैसे ही बच्चों की टोली प्रस्तुति के लिए आती पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता। बच्चों की क्यूट अदाओं ने मौजूद सभी गेस्ट का मन मोह लिया।



कार्यक्रम की खास बात यह भी थी कि बच्चों की इन प्रस्तुतियों में प्राचीनता, आधुनिकता और संस्कृति का अद्भुत संगम नजर आया। प्रस्तुतियों के दौरान बच्चे एक-दूसरे के रंग में इस तरह रंग गए थे कि पैरेंट्स भी उन्हें स्टेज पर पहचानने की जद्दोजहद में लगे थे।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या प्रीति वर्मा ने आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि 'बच्चे अद्भुत प्रतिभा के धनी होते हैं। हमारी कोशिश है कि हम बच्चों के ऑलओवर डेवलपमेंट पर काम कर सकें। हमारा यही प्रयास रहता है कि बच्चों को स्टडीज बोझ न लगे। वह फन लविंग वे में सबकुछ आराम से सीखते जाएं। हमारा यह वार्षिकोत्सव भी इसी प्रयास की एक कड़ी है।'



Tags :