🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

अपने नए लुक के लिए शिल्पा शेट्टी

👤
Digital Desk
👁 4112 व्यूज
📍 Bhopal
अपने नए लुक के लिए शिल्पा शेट्टी
ज़ी टीवी के शो 'आप के आ जाने से' में अपने नए लुक के लिए शिल्पा शेट्टी से प्रेरित र्हुइं प्रियंका पुरोहित

ज़ी टीवी के शो 'आप के आ जाने से' में हर हफ्ते कहानी और गहरी होती जा रही है, जिसने दर्शकों को अपने टेलीविजन स्क्रीन्स से बांध रखा है। इस शो मेें अग्रवाल परिवार की एक खास सदस्य बनीं एक्टर प्रियंका पुरोहित, भूमि का किरदार निभा रही हैं। भूमि अब पूरी तरह

बदल गई हैं और अब इस शो में एक बोल्ड फैशनप्रेमी के नए अवतार में नजर आएंगी।



अपने किरदार को ध्यान में रखते हुए इस एक्टर ने भारत की स्टाइलिश और सुपर-हॉट एक्टेंस शिल्पा शेट्टी से प्रेरणा ली है। अपने नए लुक में भूमि आंफ-शोल्डर फिटेड टॉप्स, सजीले ड्ररेसेज, विचित्र स्कार्फ और इसी तरह के कई अन्य परिधानों में नजर आएंगी।



अपने नए लुक को लेकर प्रियंका पुरोहित कहती हैं, 'बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने अनूठे फैशन सेंस और बोल्ड व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। मैंने उनके आकर्षक व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर भूमि के बदले हुए अवतार में भी वही बात लाने का प्रयास किया है। अपने किरदार में आए इस बदलाव के साथ ही अब मेरे फैंस एक एक्टर के रूप में मेरे एक नए अंदाज से रूबरू होंगे। मेरे किरदार का नया ग्राफ बेहद दिलचस्प है और इसमें नए तरह के इमोशंस पेश करने की काफी गुंजाइश है। भूमि का मानना है कि उसे अब ज्यादा निश्चयात्मक और अधिकार भाव अपनाना होगा क्योंकि उसके दिमाग में एक योजना है। इस नए अवतार में मुझे अपने फैंस की प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा।'



इस शो के आगामी एपिसोड्स में ढेर सारा एक्शन, इमोशन और ड्रामा देखने को मिलेगा जहां वेदिका (सुहासी धामी) को साहिल (करण जोतवानी) से जुदा करने के लिए भूमि और ऊषा (एकता शर्मा) एक हो जाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भूमि अपनी शातिर योजनाओं में सफल हो पाती है या नहीें?





जानने के लिए देखिए 'आप के आ जाने से', हर सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे जी टीवी पर!



Tags :