🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

क्रिसमस पार्टी के जरिये होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने बिखेरी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान

👤
DD
👁 3461 व्यूज
📍 रायपुर
क्रिसमस पार्टी के जरिये होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने बिखेरी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान
होटल कर्मचारियों ने सांता बन बांटी खुशियां

22 दिसम्बर 2018। क्रिसमस अब किसी वर्ग विशेष का त्यौहार नहीं रहा। सभी उम्र और वर्ग के लोग इसे धूमधाम से मनाने लगे हैं। क्रिसमस का त्योहार बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसलिए भी पसंद आता है क्योंकि इस दौरान होने वाले सेलिब्रेशन्स, डेकोरेशन्स, क्रिसमस ट्री और क्रिसमस पर मिलने वाले गिफ्ट्स को लेकर सभी लोग एक्साइटेड रहते हैं। खासकर बच्चे तो सांता से मिलने को बेताब रहते हैं। बच्चों की इसी प्यारी सी इच्छा को ध्यान में रखते हुए होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर में आज क्रिसमस पार्टी आयोजित की गई। इस पार्टी में लाभांडी के गवर्नमेंट प्रायमेरी स्कूल के लगभग 20 बच्चे शामिल हुए।



बच्चों ने जैसे ही कोर्टयार्ड बाय मैरियट की इस क्रिसमस पार्टी में कदम रखा उनका विशेष अंदाज में स्वागत किया गया। बच्चों को क्रिसमस कैप पहनाई गई और उन्हें वेलकम डिं्रक सर्व किए गए। सभी बच्चों ने अपनी डिं्रक को इंज्वाय किया और वे कैरोल सिंगिंग का हिस्सा बने। कैरोल सिंगिंग के बाद पार्टी में सांता क्लोज की एंट्री हुई और फिर शुरू हुआ फन और गेम्स का सिलसिला। सांता ने बच्चों के संग खूब डांस किया और उन्हें चॉकलेट्स बांटी। लंच के पहले बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयररेस आयोजित की गई, जिसमें सांताक्लॉज ने भी हिस्सा लिया। मस्ती और धूम का यह सिलसिला लंच के बाद भी जारी रहा। लंच के बाद बच्चों ने पासिंग द पास गेम खेला और अपनी इस पार्टी को खूब इंज्वाय किया। पार्टी के अंत में बच्चों को गुडीज देकर विदा किया गया।



इस पार्टी के बारे में बताते हुए होटल के महाप्रबंधक रजनीश कुमार ने कहा - क्रिसमस चेहरों पर मुस्कान लाने वाला त्यौहार है। हम भी यही चाहते थे कि हम बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला सके। हमारी पूरी कोशिश यही रही कि येम बच्चे इस पार्टी को ज्यादा से ज्यादा इंज्वाय कर सकें।
Tags :