🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मुख्यमंत्री कमल नाथ की घोषणा का क्रियान्वयन शुरू

👤
DD
👁 4462 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्यमंत्री कमल नाथ की घोषणा का क्रियान्वयन शुरू
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में धार जिले में मूक-बधिर नव-दम्पत्ति को मिली बढ़ी हुई राशि

22 दिसम्बर 2018। मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा कन्या विवाह और निकाह योजना की राशि 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किये जाने की घोषणा का क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है। योजना में हुए संशोधन का पहला प्रकरण आज धार जिले में सामने आया, जब कलेक्टर दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की बढ़ी हुई राशि 51 हजार रुपये का चेक मूक-बधिर नव-दम्पत्ति को प्रदान किया। नव-दम्पत्ति को मुख्यमंत्री नि:शक्त विवाह योजना से एक लाख रुपये की राशि भी दी गई। प्रकरण में कन्या अनुसूचित जनजाति की तथा वर राजपूत समाज (सामान्य वर्ग) से है। कमल नाथ ने मुख्यमंत्री का पदभार सम्हालते ही योजना की राशि 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार किये जाने का निर्णय लिया था।



जिला कलेक्टर ने आर्य समाज मंदिर में योजना के अंतर्गत हुए समारोह में तिरला जनपद पंचायत की एकल दिव्यांग नव-दम्पत्ति सुरेश सिसोदिया तथा सुश्री लक्ष्मी सिंगार को 51 हजार तथा मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह योजना से एक लाख रूपये की राशि का चेक दिया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि में से कन्या को 43 हजार एवं 5 हजार रूपये की सामग्री दी गई तथा 3 हजार रूपये आयोजन के लिए दिए गए। नव-दम्पत्ति को धार-झाबुआ ग्रामीण क्षेत्रीय बैंक द्वारा बर्तन का सेट भी दिया गया।



मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं मुख्यमंत्री निकाह योजना की राशि 51 हजार किये जाने के बाद इस राशि में से सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकृत निकायों को 3 हजार रूपये प्रति कन्या के मान से, सामग्री के लिये 5 हजार रूपये तथा शेष राशि 43 हजार रूपये कन्या के बचत बैंक खाते में जमा करवाने का प्रावधान किया गया है। आदिवासी अंचलों की जनजातियों में प्रचलित विवाह-प्रथा में होने वाले सामूहिक अथवा एकल विवाह में कन्या विवाह सहायता की राशि दिये जाने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री की पहल पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कन्या विवाह/निकाह सहायता की राशि का लाभ लेने के लिए आय सीमा का बंधन भी समाप्त कर दिया गया है।



Tags :