🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अधिकारियों द्वारा डाक स्वयं भोपाल लाने पर लगाया अंकुश

👤
Digital Desk
👁 2082 व्यूज
📍 Bhopal
अधिकारियों द्वारा डाक स्वयं भोपाल लाने पर लगाया अंकुश
26 दिसंबर 2018। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत लोक शिक्षण संचालनालय के डायरेक्टर गौतम सिंह ने नये निर्देश जारी कर लोक शिक्षण के सभी संभागीय के संभागीय संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों और विकासखण्डों में पदस्थ अधिकारियों पर स्वयं भोपाल डाक लेकर आने पर अंकुश लगा दिया है।



निर्देश में कहा गया है कि विभिन्न संभाग/जिला तथा विकासखण्ड में पदस्थ अधिकारी डाक लेकर भोपाल स्थित आयुक्त/संचालक लोक शिक्षण के कार्यालय में उपस्थित होते हैं। परीक्षण किये जाने पर यह स्पष्ट हुआ है कि अधिकारियों के माध्यम से डाक प्रेषित किये जाने की कार्यवाही महज इन अधिकारियों की सुविधा के हिसाब से की जा रही है तथा बहुधा इनका उपयोग भोपाल में निवासरत परिवार से मिलने अथवा प्रतिदिन भोपाल से अपने कार्य क्षेत्र में आना-जाना करने वाले अधिकारियों की परोक्ष रुप से भोपाल में ही बने रहने में मदद करन होता है। यह स्थिति ठीक नहीं है। महत्वपूर्ण डाक अथवा जानकारी आज के दौर में वाट्स एप/ई-मेल्र फैक्स के माध्यम से भी तत्परता से भी मुख्यालय को प्रेषित किये जा सकते हैं। जहां हार्ड कापी आवश्यक हो, वहां किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिये।



निर्देश मेंं कहा गया है कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि डाक संप्रेषण के नाम पर अनावश्यक अधिकारी अपी पदस्थापना स्थल से अन्य स्थल की ओर न जायें। यह शासन के लिये आर्थिक रुप से भी हानिकारक होता है। सिर्फ उन्हीं मामलों में जहां किसी अधिकारी को किसी प्रकरण विशेष में चर्चा हेतु मुख्यालय बुलाया जाये, सिर्फ वही अधिकारी आयुक्त/संचालक लोक शिक्षण कार्यालय में उपस्थित होंगे। इन निर्देशों की अवहेलना में न सिर्फ संबंधित अधिकारी बल्कि नियंत्रणकत्र्ता अधिकारी के विरुध्द भी कार्यवाही की जा सकती है। इसलिये इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये।



आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय के उप संचालक आवक-जावक कक्ष से कहा गया है कि यदि कोई अधिकारी व्यक्तिगत रुप से डाक लेकर संचालनालय में उपस्थित होते हैं, तो ऐसे मामले को तत्काल संचालक लोक शिक्षण के संज्ञान में लाया जाये।







- डॉ. नवीन जोशी
Tags :