🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्री दीपक सक्‍सेना विधान सभा के प्रोटेम स्‍पीकर हुये

👤
Digital Desk
👁 2328 व्यूज
📍 Bhopal
श्री दीपक सक्‍सेना विधान सभा के प्रोटेम स्‍पीकर हुये
02 जनवरी 2019। राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा आज दोपहर 01:00 बजे पंद्रहवीं विधान सभा के चौथी बार के वरिष्‍ठ विधायक पूर्व मंत्री श्री दीपक सक्‍सेना को प्रोटेम स्‍पीकर की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री कमलनाथ, मंत्रिगण सर्वश्री आरिफ अकील, जयवर्धन सिंह, इमरती देवी, उमंग सिंगार, पी.सी. शर्मा उपस्थित थे। शपथ समारोह का संचालन मध्‍यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह द्वारा किया गया।

श्री दीपक सक्‍सेना ने शपथ समारोह के पूर्व विधान सभा पहुंच कर विधायक पद की औपचारिकताएं पूर्ण की। इस अवसर पर विधान सभा प्रमुख सचिव ने श्री सक्‍सेना का स्‍वागत किया।



शपथ ग्रहण समारोह के पश्‍चात् प्रोटेम स्‍पीकर श्री सक्‍सेना एवं मुख्‍यमंत्री कमलनाथ मध्‍यप्रदेश विधान सभा पहुंचे। मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने विधान सभा स्थित मुख्‍यमंत्री कक्ष एवं कार्यालय का अवलोकन किया। प्रोटेम स्‍पीकर श्री सक्‍सेना ने विधान सभा के अध्‍यक्ष कक्ष में पहुंच कर पदभार ग्रहण किया इस दौरान विधान सभा के प्रमुख सचिव सहित विधान सभा के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे।



श्री सक्‍सेना 1993 में दसवीं विधान सभा के सदस्‍य एवं राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी रहे। वर्ष 1998 में ग्‍यारहवीं विधान सभा के सदस्‍य एवं मंत्री लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी रहे। वर्ष 2008 में तीसरी बार विधान सभा सदस्‍य निर्वाचित हुये। वर्ष 2018 में पंद्रहवीं विधान सभा में चौथी बार सदस्‍य निर्वाचित होकर मध्‍यप्रदेश विधान सभा के आज प्रोटेम स्‍पीकर बने हैं।
Tags :