🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

स्मार्ट रोड सहित स्मार्ट-सिटी प्रोजेक्ट के सभी कार्य शीघ्र पूरे करें

👤
Admin
👁 2260 व्यूज
📍 Bhopal
स्मार्ट रोड सहित स्मार्ट-सिटी प्रोजेक्ट के सभी कार्य शीघ्र पूरे करें
विधि-विधायी मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने की प्रोजेक्ट कार्यों की समीक्षा

3 जनवरी 2019। विधि-विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा ने स्मार्ट-सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए हिन्दी भवन से डिपो चौराहा तक स्मार्ट रोड का कार्य फरवरी माह तक पूर्णं करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्मार्ट-सिटी प्रोजेक्ट के सभी कार्य में तेजी लायी जाये।



मंत्री पी.सी. शर्मा ने शहर की प्रमुख अधोसंरचना के अनुसार पर्याप्त जलपूर्ति, सक्षम शहरी गतिशीलता, गरीबों के लिए किफायती आवास, आई.टी. कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस, पर्यावरण और स्वास्थ्य शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि फायर बिग्रेड वाहन में ऐसे सेंसर लगाये जायें जिससे आग लगने वाली लोकेशन की जानकारी मिले और वाहन तत्काल आगजनी- स्थल पर पहुँच कर अग्निशमन कर सके।



पी.सी. शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शहर की सभी स्लम बस्तियों में भी बिजली देने का प्रावधान किया जाये। उन्होंने भोपाल शहर की सभी व्यस्ततम सड़कों पर यातायात नियंत्रण में मदद के उद्देश्य से कैमरों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने इसकी प्लानिंग भी स्मार्ट प्रोजेक्ट में किये जाने के निर्देश दिये। श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि वे शीघ्र ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों का निरीक्षण करेंगें।



बैठक में भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े, नगर निगम आयुक्त बी. विजय दत्ता, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी एवं पार्षद सर्वश्री गुड्डू चौहान, मोनू सक्सेना, श्रीमती संतोष कंसाना और अमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
Tags :