🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विपक्ष की गैर-मौजूदगी में हुआ राज्यपाल का अभिभाषण, गिनायीं सरकार की प्राथमिकताएं

👤
Admin
👁 2506 व्यूज
📍 Bhopal
विपक्ष की गैर-मौजूदगी में हुआ राज्यपाल का अभिभाषण, गिनायीं सरकार की प्राथमिकताएं
राज्यपाल ने किसान और आमजन के लिए सरकार के वचन को पूरा करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा पुरानी सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी.









मध्यप्रदेश की 15 वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार 7 जनवरी से शुरू हो चुका है. सत्र के दूसरे दिन आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण हुआ. अपने भाषण में उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं का ज़िक्र किया. अभिभाषण के दौरान विपक्ष मौजूद नहीं था. विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुए मतभेद के बाद विपक्ष वॉक आउट कर चुका था.



राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने अभिभाषण में विधानसभा चुनाव का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ. मतदान का प्रतिशत भी बढ़ रहा है.नई सरकार तेज़ी से काम कर रही है. उन्होंने कहा सड़क, बिजली और पानी सरकार की प्राथमिकता रहेगी. खा़सतौर से ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार काम करेगी. हमारी सरकार ने किसानों को कर्ज माफी और पुलिसकर्मियों को अवकाश दिया.



राज्यपाल ने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य में विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है. किसानों को फसल का उचित मूल्य दिया जाएगा.मां नर्मदा न्यास अधिनियम लाया जाएगा. शहरी विकास के लिए बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी. पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य का ग्रामीण इलाकों में विस्तार होगा. सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगी. इसी के साथ शिक्षा की अधोसंरचना पर काम किया जाएगा.



राज्यपाल ने शिवराज सरकार की संबल योजना का भी ज़िक्र किया जिसका नाम अब नया सवेरा कर दिया गया है. उन्होंने कहा ग़रीबों के लिए ये योजना शुरू की जाएगी. राज्य में वन अधिकार कानून के ज़रिए पट्टे बांटे जाएंगे. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कांग्रेस सकरकार के शुरुआती फैसलों का भी उल्लेख किया. उन्होंने वित्तीय घाटे ज़िक्र किया.



राज्यपाल ने किसान और आमजन के लिए सरकार के वचन को पूरा करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा पुरानी सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. सरकार किसानों को उपज का सही दाम दिलाने की कोशिश करेगी. अधूरी सिंचाई परियोजनाएं पूरी होंगी.स्कूल में पानी की व्यवस्था होगी.स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा.कुपोषण की रोकथाम और महिला अपराध रोकना प्राथमिकता होगी.
Tags :