🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

अनुष्‍का सेन निभाएंगी मणिकर्णिका का किरदार कलर्स के आगामी

👤
Admin
👁 6163 व्यूज
📍 Bhopal
अनुष्‍का सेन निभाएंगी मणिकर्णिका का किरदार कलर्स के आगामी
ऐतिहासिक ड्रामा खूब लड़े मर्दानी - झांसी की रानी' में

अपनी पेशकशों के गुलदस्‍ते में एक अन्‍य ऐतिहासिक ड्रामा को जोड़ते हुए, कलर्स जल्‍दी ही लांच करेगा एक आम आदमी की एक अज्ञात गाथा को जिसने झांसी की नियति को बदल दिया और इतिहास के पन्नों को दुबारा से लिख डाला, खूब लड़े मर्दानी - झांसी की रानी। एक कठोर योद्धा रानी के रूप में मशहूर, यह धारावाहिक मणिकर्णिका, एक साहसी युवा लड़की के मानवीय पहलू को दिखाएगा जिसने झांसी को देश के नक्‍शे पर लाने के लिए आंतरिक और बाहरी, दोनों तरह से अनेक लड़ाइयां लड़ी। इस महाकाव्‍य किरदार को निभाएंगी जोशपूर्ण, अनुष्‍का सेन।



लक्ष्‍मी बाई के नाम से मशहूर, मणिकर्णिका बहुत ही कम आयु में स्‍वयं को गंगाधर राव नेवलकर, झांसी के अयशस्‍कर राजा की मंगेतर के रूप में पाती है। यह कहानी एक सुधारवादी और शेरदिल योद्धा रानी के रूप में विकसित होने की उसकी यात्रा का अनुकरण करती है जो न केवल सामाजिक रूढ़ि‍यों, ब्रितावनी शासन और आंतरिक लड़ाइयों से लड़ती है जो उनके परिवार में, जिसे वह अपना कहती थी, उमड़ रही थीं।



धारावाहिक में अपनी भूमिका के बारे में चर्चा करते हुए अनुष्‍का का कहना था, "झांसी की रानी हमारे राष्‍ट्र के इतिहास में एक प्रख्‍यात नाम है, वह एक ऐसी योद्धा हैं जो बनना हर-एक लड़की की आकांक्षा है। एक ऐसी रानी का किरदार करने को मिलना बहुत सम्‍मान की बात है जिसने समाज की अनेक रूढ़ि‍यों से लड़ाई की और झांसी की हकीकत को बदल डाला। उन्‍होंने ब्रितावनी लोगों को दिखाया कि भारतीय महिलाएं किस चीज से बनी हैं और सभी प्रतिकूल हालातों से लड़ने की उनकी ताकत को दिखाया। मैं यह अद्भुत अवसर देने

के लिए कलर्स की आभारी हूँ। मैं इस धारावाहिक का प्रसारण शुरु होने और लोगों द्वारा मणिकर्णिका के रूप में मुझे देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूँ।"



कोन्‍टीलो पिक्‍चर्स द्वारा निर्मित, यह धारावा‍हिक जल्‍दी ही प्रसारित होगा केवल कलर्स पर

Tags :