🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कमलनाथ सरकार ने धड़ाधड़ 15 परियोजनाओं को आवंटित किया जल

👤
DD
👁 2437 व्यूज
📍 Bhopal
कमलनाथ सरकार ने धड़ाधड़ 15 परियोजनाओं को आवंटित किया जल
19 जनवरी 2019। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने धड़ाधड़ पन्द्रह परियोजनाओं को जलाशयों से पानी का आवंटन किया है। ये परियोजनायें लम्बे समय से पानी के आवंटन के लिये बाट जोह रही थीं।



इनमें कांग्रेस नेता अरुण यादव और मंत्री सचिन यादव से जुड़ी जवाहरलाल नेहरु एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस प्रोसेसिंग सोसायटी लिमिटेड खरगौन द्वारा ग्राम सरवर देवला, बहादुरपुर तहसील कसरावद में प्रस्तावित 2500 मीट्रिक टन क्षमता के शक्कर कारखाने को वेदा नदी से 1 दिसम्बर से 31 मार्च तक 9 हजार किलोलीटर प्रति माह तथा 1 अप्रैल से 30 नवम्बर तक 780 किलोलीटर प्रति माह जल का आवंटन किया गया है।



इसी प्रकार, छिन्दवाड़ा जिले की माचागोर डेम ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना हेतु पेंच डायवर्सन परियोजना के डेम से 20 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल का आवंटन मप्र जल निगम को किया गया है। नगर परिषद चिचली जिला नरसिंहपुर को जल प्रदाय योजना हेतु नर्मदा नदी से 0.58 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल दिया गया है। मप्र औद्योगिक केंद्र विकास निगम रीवा को सतना जिले के औद्योगिक क्षेत्र बाबूपुर में प्रस्तावित इकाईयों हेतु टमस नदी से पूर्व में आवंटित जल 1.825 मीलियन घनमीटर को कम करके अब 0.73 मिलियन घनमीटर वार्षिक कर दिया गया है। ग्रेसिम उद्योग नागदा को चंबल नदी नदी से 30.50 मिलियन घनमीटर पानी दिया गया है। मप्र जल निगम को शिवपुरी जिले की सनगठा समूह जलप्रदाय योजना हेतु सनगठा बांध से 5 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया गया है।



इसके अलावा मप्र जल निगम को बैतूल जिले की सातलदेही समूह जलप्रदाय योजना के लिये सातलदेही सिंचाई परियोजना से 2 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल दिया गया है। जल निगम को विदिशा जिले की हनौता समूह जलप्रदाय योजना हेतु हनौता सिंचाई परियोजना से 11.50 मिलियन घनमीटर वार्षिक पानी दिया गया है। नगर पालिका नौगांव जिला छतरपुर को पेयजल योजना हेतु धसान नदी से 3.62 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया गया है। जल निगम को विदिशा जिले की लटेरी समूह जलप्रदाय योजना हेतु टेम मध्यम सिंचाई परियोजना से 4.50 मिलियन घनमीटर वार्षिक पानी दिया गया है। जल निगम को दतिया, ग्वालियर एवं भिण्ड जिलों की मां रतनगढ़ समूह जलप्रदाय योजना के लिये मां रतनगढ़ जलाशय से 40 मिलियन घनमीटर वार्षिक पानी दिया गया है। जल निगम को राजगढ़ जिले की समूह जलप्रदाय योजना हेतु सूठालिया सिंचाई योजना से 5 मिलियन घनमीर वार्षिक जल स्वीकृत किया गया है। जल निगम को डिण्डौरी जिले की करंजिया ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना हेतु डिण्डौरी सिंचाई योजना से 6 मिलियन घनमीटर वार्षिक पानी मंजूर किया गया है। जल निगम को जबलपुर एवं मण्डला जिले की छीतापुर ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना के लिये छीतापुर बांध से 9.275 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया गया है। भोपाल नगर निगम को भोपाल शहर की इन्टीग्रेटेड सालिड वेस्ट मेनेजमेंट परियोजना एवं स्लाटर हाउस परियोजना के लिये घेड़ापछाड़ बांध से 0.55 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल स्वीकृत किया गया है। जियोमिन इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. जबलपुर को ग्राम धरमपुर तहसील सीहोरा जिला जबलपुर में स्थित आयरन बेनिफिकेशन/मिनरल प्रोसेसिंग प्लांट के लिये शाहगढ़ उद्वहन सिंचाई योजना से 0.912 मिलिश्न घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया गया है।







-डॉ. नवीन जोशी
Tags :