🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

बजट 2019: मोदी सरकार के अंतरिम बजट में किसे क्या मिला?

👤
DD
👁 4637 व्यूज
📍 Bhopal
बजट 2019: मोदी सरकार के अंतरिम बजट में किसे क्या मिला?
1 फरवरी 2019। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि राजकोषीय घाटे के मामले में आलोचना करने से पहले कांग्रेस को अपने दौर के आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए.



चुनाव पूर्व पेश किए गए अंतरिम बजट पर तमाम नेताओं और विश्लेषकों की प्रतिक्रियाओं के बीच खुद वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने भी एक इंटरव्यू में इस बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने यह साफ किया कि यह बजट प्रधानमंत्री और अमेरिका में अरुण जेटली (वर्तमान में बिना प्रभार केंद्रीय मंत्री) का बनाया हुआ था. इसका ज्यादातर हिस्सा पहले से ही दोनों ने तैयार कर रखा था. वे हाल ही में इसकी प्रक्रिया में वित्त मंत्रालय का कार्यवाहक प्रभार संभालने के दौरान इसमें शामिल हुए हैं.



पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट के ऐलानों को स्पष्ट किया. पेश है उनकी बातचीत के खास अंश:-



पीयूष गोयल ने अपनी इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं देखा है कि कठिनाईयों में कैसे जिया जाता है. उनके दिल की जो संवेदना है, वो तो वास्तव में वही बता सकते हैं, वही दिशा दिखा सकते हैं. हमने सिर्फ उनकी दिखाई दिशा को कागज और योजना में ढाला है.



आगे उन्होंने प्रधानमंत्री के स्केल ऑफ थिंकिंग को एकदम अलग बताते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी के मन में जितनी अलग-अलग योजनाएं हैं, जितना वो काम करना चाहते हैं, और जो हमने पिछले साढ़े चार सालों में लगातार देखा भी है, उसके हिसाब से जो सिर्फ अंतरिम बजट की मर्यादा के अंदर जितना कर सके, और जो जनता तक पहुंचाना बहुत अहम था, हमने तो उतना ही किया है.



बातचीत के दौरान टैक्स छूट को लेकर पीयूष गोयल ने कहा, 'लोगों को नया बजट पेश होने तक टीडीएस आदि के कटने और फिर उसके रिफंड की परेशानी न हो इसके लिए 5 लाख तक के कमाने वाले कर दाताओं को त्वरित लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें सुविधा दी गई.'



उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की समस्या बड़ी थी, इसलिए उसके लिए प्रावधान किए. साथ ही इसके लिए प्रस्तावित योजना को भी मंत्रिमंडल में अनुमति देकर इसी साल से लागू कर दिया. जब छोटे किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलेंगे तो यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी.



पीयूष गोयल ने कहा, 'इसी प्रकार से जो असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को बुढ़ापे में पेंशन मिले. इसके लिए हमारी सरकार ने प्रावधान किया है. उन्होंने कहा कि और कई सहूलियतें पिछले चार सालों में कामगारों को दी गई हैं. इसमें ग्रेच्युटी लिमिट, बोनस लिमिट और प्रॉविडेंट फंड के नियमों में किए गए सुधार शामिल हैं. यह असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 10 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाएगा.'



विपक्ष की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री ने सरकार के पिछले कई बड़े कदमों का हवाला दिया और कहा कि हमारे ऊपर चुनावी बजट का आरोप नहीं लगाया जा सकता. दुर्भाग्य है कि जो संवेदना प्रधानमंत्री में है, वह एसी रूम में बैठे लोगों में होना मुश्किल है. कांग्रेस के दौर में 34 परसेंट सैनिटेशन कवरेज था, हमने उसे 98 परसेंट तक पहुंचा दिया है.



कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि राजकोषीय घाटे के मामले में आलोचना करने से पहले कांग्रेस को अपने दौर के आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए.
Tags :