🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नेहा ने भुखमरी व गरीबी को हटाने के लिए शुरू किया अभियान

👤
DD
👁 4416 व्यूज
📍 New Delhi
नेहा ने भुखमरी व गरीबी को हटाने के लिए शुरू किया अभियान
भुखमरी व गरीबी को नहीं हटाया तो होंगे इथोपिया व सोमालिया जैसे हालात

चंडीगढ़...

अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले पहचान बना चुकी फैशन मॉडल और सोशल एक्टिविस्ट नेहा चौधरी ने चंडीगढ़ मे देश मे फैली भुखमरी और गरीबी के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। हाल ही मे अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा डेरा बस्सी (पंजाब ) व पंचकूला (हरियाणा) से चुनी गई मिस ग्लोरी ऑफ़ इंडिया मनु नेगी व सहयोगी टीम के साथ नेहा ने एक अभियान चलाया। उन्होंने जनता व आमजन से मीडिया से बात करते हुए कहा की हमारे देश की यह परम्परा रही है कि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न रहे जो पूर्वजों द्वारा सिखाया गया था। उन्होंने कहा कि आज लोग इतने असबेदनशील हो गए है जिन्हे वास्तव मे रोटी व कपडे कि आवश्यकता है। उनकी अनदेखी कर रहे है और यही कारण है कि हमारे देश के कई राज्यों मे लोगो के पास पर्याप्त मात्रा मे खाने के लिए भोजन नहीं है। नेहा जट्ट चौधरी ने देश के नेताओं व पूंजीपतियों से अपील की है कि शीघ्र ही देश कि गरीबी व भुखमरी पर अंकुश नहीं लगाया तो हमारे देश मे भी इथोपिया व सोमालिया जैसे हालात होंगे। नेहा ने कहा है कि भोजन को बयर्थ न गवाए व कोशिश करें कि अपने इर्द-गिर्द कोई भूखा न रहे। इसके लिए सब मिलकर प्रयास करें। नेहा जट्ट चौधरी के इस अभियान मे इंटरनेशनल सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव ने मार्गदर्शन किया और पंजाब के स्थानीय कांग्रेस कांग्रेस नेता दिपेन्द्र सिंह ढिल्लों व हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने नेहा जट्ट चौधरी व सहयोगी टीम का समर्थन किया। इस अभियान मे मि. इंडिया सुपर मॉडल 2019 दीपक राजपूत, ह्यूमन राइट्स कौंसिल 2 के महासचिव अजय गर्ग, समाजसेवी राजेश जैन व सुरेंद्र सिंगला भी शामिल रहे।
Tags :