🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

क्‍या हो यदि आप भविष्‍य देख पायें और उसे बदल भी पायें?

👤
DD
👁 3582 व्यूज
📍 Bhopal
क्‍या हो यदि आप भविष्‍य देख पायें और उसे बदल भी पायें?
नायरा बनर्जी अपने आगामी शो दिव्‍य दृष्टि को प्रोमोट करने के लिये झीलों के शहर भोपाल पहुंची, इस शो में वह दिव्‍य की भूमिका निभाती नजर आयेंगी



8 फरवरी 2019। पूरी दुनिया में लोग अपने भविष्‍य के बारे में जानने के लिये उत्‍सुक रहते हैं। अपनी किस्‍मत को बदलने के लिये कुंडली से लेकर टैरो कार्ड रीडिंग तक सबकुछ आजमाते हैं, बुरी शक्तियों को दूर करने के लिये अंगूठी तक पहनते हैं। उनके भविष्‍य में क्‍या है उसे जानना चाहते हैं और उस होनी को टालना चाहते हैं। स्‍टारप्‍लस की नयी प्रस्‍तुति 'दिव्‍य दृष्टि' में कुछ ऐसी ही कहानियां बयां की गई है। यह दो बहनों की एक खूबसूरत कहानी है, जिन्‍हें अद्भत शक्तियां मिली हुई हैं, जिससे वे भविष्‍य देख सकती हैं और उन्‍हें बदल सकती हैं।



सबसे बड़ी ताकत से नवाजी गयी इन दो बहनों के पास सुपर पावर्स हैं, जोकि अनहोनी को बदल सकती हैं। नायरा बनर्जी और सना सईद द्वारा अभिनीत दिव्‍य और दृष्टि के पास अलग-अलग तरह की शक्तियां हैं, जो उन्‍हें खास बनाती हैं। हालांकि, उनकी किस्‍मत में कुछ और ही लिखा होता है और बचपन में ही दोनों बिछड़ जाती हैं। जब शक्तियों की बात आती है तो वह उसी स्थिति में सबसे प्रबल होंगी जब दोनों साथ होंगे! इसलिये, हर पूर्णिमा की रात दोनों एक-दूसरे को ढूंढने के लिये निकलती हैं। भगवान शिव की तरह दृष्टि की तीसरी आंख है जोकि उसे भविष्‍य को देखने में मदद करती है। यह इस बात का प्रतीक है कि आगे क्‍या होने वाला है! दृष्टि को शिव भक्ति और आराधना के फल स्‍वरूप एक रौशनी नज़र आती है और वह इस सोच में पड़ जाती है कि इसका मतलब क्‍या है?



फायरवर्क्‍स प्रोडक्‍शंस और मुक्‍ता धोंड द्वारा निर्मित, 'दिव्‍य दृष्टि' जुड़वां बहनों दिव्‍य और दृष्टि की कहानी कहता है, लेकिन बदकिस्‍मती से दोनों अलग हो जाती हैं। लेकिन फिर से एक होने की उम्‍मीद उन्‍हें आगे बढ़ा रही है। सुपर पावर्स के साथ जन्‍मी दृष्टि आने वाले कल को देख सकती है और वहीं दूसरी तरफ दिव्‍य उन्‍हें बदल सकती है! दोनों ही बहनें हर पूर्णिमा की रात एक होने की कोशिश करती हैं, दोनों की शक्तियां एक साथ आने से उन पर खतरा मंडरा रहा है।



दूसरी तरफ है एक दुष्‍ट चुड़ैल, पिशाचनी है, जिसके पास एक शक्तिशाली कटार और एक खोखली आंख है । किसी घटना के बाद दृष्टि, पिशाचनी की कुदृष्टि का शिकार हो जाती है। दृष्टि को यह रहस्‍य डराता है कि क्‍या भगवान से उसे वाकई वरदान मिला है या फिर अभिशाप है।



अपनी भूमिका के बारे में उत्‍सुकता से बताते हुए इस शो में दिव्‍य की भूमिका निभा रही नायरा बनर्जी ने कहा, 'इस शो का कॉन्‍सेप्‍ट अनूठा है, जो ऐसी शक्तियों को सामने लेकर आया है जैसा छोटे परदे पर पहले कभी नज़र नहीं आया। मैं इस शो में दृष्टि की भूमिका निभाने के लिये बेहद उत्‍साहित हूं। मुझे पहली बार झीलों के शहर भोपाल आकर बेहद खुशी हो रही है।'



'दिव्‍य और दृष्टि' को एक दूसरे की तलाश करते देखिये 'दिव्‍य दृष्टि' में, जल्‍द आ रहा है केवल स्‍टारप्‍लस पर!
Tags :