🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भोपाल की किसान रैली में मुख्यमंत्रियों को किया आगाह

👤
DD
👁 3896 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल की किसान रैली में मुख्यमंत्रियों को किया आगाह
9 फरवरी 2019। मध्य प्रदेश से प्रकाशित सभी अखबारों में राहुल गांधी की किसान रैली छाई हुई है. भोपाल में कांग्रेस की तरफ से आयोजित किसान आभार सम्मेलन में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए



शनिवार को मध्य प्रदेश से प्रकाशित सभी अखबारों में राहुल गांधी की किसान रैली छाई हुई है. भोपाल में कांग्रेस की तरफ से आयोजित किसान आभार सम्मेलन में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए. और सभी ने केंद्र की बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर जमकर प्रहार किए. इस दौरान बुंदेलखंड से बीजेपी के दिग्गज नेता रहे रामकृष्ण कुसुमरिया कांग्रेस में शामिल हुए.



दैनिक भास्कर लिखता है, 'मोदी को डराकर कोई भी काम करा सकते हैं.' इसमें जिक्र है कि एक दिन पहले संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जिन्होंने देश को लूटा, उन्हें डरना ही होगा. शुक्रवार को भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी की बात पर पलटवार किया है. राहुल ने कहा कि मोदी को डराकर कोई काम कराया जा सकता है.



वहीं मंच से राहुल गांधी ने कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों को भी संदेश दे दिया. उन्होंने कहा कि कमलनाथ, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, अमरिंदर सिंह इस बात को ना भूलें कि जनता ही सब कुछ है.



नवदुनिया का शीर्षक है, 'राफेल पर संसद में एक मिनट भी क्यों नहीं बोले मोदी: राहुल' इसमें जिक्र है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले कर लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया. आक्रामक अंदाज में राहुल ने कहा कि मोदी ने संसद में पौने दो घंटे भाषण दिया लेकिन राफेल पर एक शब्द भी नहीं बोले.'



वहीं पत्रिका लिखता है, 'कर्जमाफी की तो घबरा गए पीएम मोदी'. इसमें जिक्र है कि राहुल गांधी ने कहा कि जब हमने कर्जमाफी की तो वे घबरा गए. फिर उन्होंने किसानों को 17 रुपए प्रतिदिन देने की घोषणा के संसद में खूब तालियां बजवाई. राहुल ने कहा कि केंद में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों को गारंटीड इनकम देंगे. हर गरीब के अकाउंट में राशि पहुंचेगी.



इसके अलावा देर रात एमपी सरकार द्वारा आईपीएस अफसरों के तबादलों की खबरें भी अखबारों में है. संदीप तेल हत्याकांड में इंदौर डीआईजी पर गिरी गाज, पांच डीआईजी, नौ एसपी बदले गए हैं. राज्य सरकार ने शुक्रवार को 35 आईपीएस अफसरों के थोक तबादले किए.



Tags :