गृह विभाग ने जारी किये आदेश
12 फरवरी 2019। प्रदेश के पुलिस बल में 5750 नवीन पदों की भर्ती होगी। इसके लिये राज्य के गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी नये पद पिछली शिवराज सरकार ने स्वीकृत किये थे लेकिन इन पर अमल अब वर्तमान कमलनाथ सरकार करेगी।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2018-19 में जनसंख्या के मान से पुलिस बल में समानुपातिक वृध्दि की जायेगी। परिशिष्ट ए के अनुसार प्रदेश के पुलिस थानों/पुलिस लाईनों में 1766 पदों, प्रदेश में नवीन थाना/नवीन चौकी/चौकी का थाने में उन्नयन के लिये 748 पदों, पीटीएस भौंरी भोपाल में 61 पदों, यातायात के लिये 385 पदों, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के सहायक बल के लिये दो पदों, रापुसे केअधिकारियों के पदों का युक्तियुक्तकरण किये जाने सेसृजन होने वाले पदों का सहायक बल के 14 पदों, पुलिस अधीक्षक कार्यालयों हेतु 18 पदों, एसआरबी शाखा पुमु एवं जिला इकाईयों में सीसीटीएनएस हेतु 9 पदों, तकनीकी सेल के अधीनस्थ शाखाओं में 13 पदों, शिकायत शाखा/सीएम हेल्प लाईन पुमु में 2 पदों, एमटी पूल पुमु भोपाल हेतु चालक/डीआर के 81 पदों, विसबल वाहिनियों हेतु 13 पदों, पुलिस इकाईयों में वाहन चालकों के 22 पदों, दूरसंचार संगठन शाखा केअंतर्गत चालक के 20 पदों, पीटीएस उमरिया में 2 पदों, बीडीडीएस की 8 टीम हेतु 104 पदों, कोर्ट मोहर्रिर के150 पदों, सतर्कता मुख्यालय/सतर्कता थाना भोपाल हेतु 9 पदों, विशेष शाखा पुमु भोपाल हेतु 6 पदों, विशेष शाखा फील्ड इकाई में 30 पदों, सीएम सुरक्षा हेतु 22 पदों, एटीएस मप्र में प्रस्तावित 26 पदों इस प्रकार कुल 3500 नवीन पदों की वृध्दि की गई है।
इसी प्रकार, परिशिष्ट बी के अनुसार, उक्त श्रेणियों में 2250 पदों की वृध्दि की गई है। इस प्रकार कुल 5750 नवीन पद की बल में वृध्दि की जायेगी। आदेश में कहा गया है कि परिशिष्ट ए के पदों की भर्ती प्रथम चरण तथा परिशिष्ट बी के पदों मेंभर्ती दूसरे चरण में की जायेगी। राज्य के वित्त विभाग ने इस बल वृध्दि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन पदों में निरीक्षक, सूबेदार, एसआई, एएसआई, हवालदार एवं आरक्षक सभी शामिल हैं।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा पुलिस बल में वृध्दि की गई है। अब इनकी भर्तीकी प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी।
- डॉ. नवीन जोशी
पुलिस बल में 5750 नवीन पदों की भर्ती होगी
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1672
Related News
Latest News
- आंधी-अंधड़ से विद्युत प्रदाय में व्यापक बाधा, ठीक करने युद्ध स्तर पर काम कर रही बिजली विभाग की टीमें
- मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम
- भारतीय उद्यमी गगन गुप्ता के अफ्रीकी ईवी प्लेटफॉर्म स्पाइरो ने जुटाए 215 मिलियन डॉलर; पुणे टेक सेंटर करेगा इस विस्तार की अगुवाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब ईवी कार से करेंगे सफर
- भारत-अमेरिका डील पर निर्णायक दौर, कृषि और डेटा सुरक्षा बने अहम मुद्दे
Latest Posts















