🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सामाजिक बदलाव के लिए स्वयं में बदलाव जरूरी- राज्यपाल श्रीमती पटेल

👤
DD
👁 1731 व्यूज
📍 Bhopal
सामाजिक बदलाव के लिए स्वयं में बदलाव जरूरी- राज्यपाल श्रीमती पटेल
इंडियन रीजनल साइंस ऐसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू

20 फरवरी 2019। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि सामाजिक बदलाव के लिए स्वयं में परिवर्तन लाना जरूरी है। चिंतन को कार्यरूप में परिवर्तित करने की पहल में चिंतकों का योगदान जरूरी है। विचार-विमर्श ही बदलाव का आधार बनेगा। श्रीमती पटेल आज मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग और उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान द्वारा आयोजित इंडियन रीजनल सांइस एसोसिएशन के 50 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने इंडियन जर्नल ऑफ रीजनल साइंस का विमोचन भी किया। श्रीमती पटेल को संस्थान द्वारा बच्चों के पढ़ने के लिए रूचिकर पुस्तकों का सेट भेंट किया गया।



राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि किसी कार्य की सिद्धि के लिए लक्ष्य बनाकर प्रयास करना चाहिए। व्यक्तिगत स्तर से शुरू कार्य ही वृहद आकार लेते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए की गई पहल के सार्थक परिणाम सब जगह दिखाई दे रहे हैं। देश में शौचालय निर्माण का कार्य 98 प्रतिशत पूरा हो गया है। परिवर्तन सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण-संरक्षण के लिए पौध-रोपण और जल-संरक्षण के प्रयास करना हम सबकी जिम्मेदारी है। श्रीमती पटेल ने निजी विश्वविद्यालयों में पीपल का पौध-रोपण कराने और ड्रिप एरीगेशन के क्षेत्र में सक्रिय सहयोग करने की सलाह दी। राज्यपाल ने संगोष्ठी के निर्णयों के क्रियान्वयन की आवश्यकता बताते हुए नियमित समीक्षा पर बल दिया।



श्रीमती पटेल ने कहा कि बदलाव एक दिन में नहीं होता। इसके लिये निरंतर प्रयास जरूरी हैं। समाज के बदलाव में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ महिलाओं का सबसे ज्यादा समय बीतता है। वे ही बच्चों के जीवन में स्वच्छता, स्वास्थ्य और संस्कार रोपित कर सकती हैं। उन्होंने जल और भोजन के अपव्यय को रोकने पर विशेष बल दिया और इसके लिये संकल्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती पटेल ने पर्यावरण-संरक्षण और पौध-रोपण के लिए अनुपजाऊ भूमि पर पर्यटन केन्द्रों की स्थापना, बच्चों की उम्र के हिसाब से उन्हें खेलने, पढ़ने, आहार और विचार के विषयों की गंभीरता और महत्व पर प्रकाश डाला।



निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार पांडे ने अधिवेशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। रीजनल साइंस एसोसिएशन के सचिव प्रो.सी आर पाठक ने एसोसिएशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संयोजक प्रो. मनीष शर्मा ने अधिवेशन की गतिविधियों का विवरण दिया।



Tags :