20 फरवरी 2019। अब यह तय हो गया है कि छिंदवाड़ा सीट से ही मुख्यमंत्री कमलनाथ उपचुनाव लड़ेंगे. इससे पहले उनके सौंसर सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के उपचुनाव लड़ने की तस्वीर साफ़ हो गई है. वे अपने गृह जिले छिंदवाड़ा की मुख्य सीट छिंदवाड़ा से ही उपचुनाव लड़ेंगे. इसके लिए वहां से मौजूदा विधायक दीपक सक्सेना ने इस्तीफा दे दिया है. अब कयासों का दौर शुरू हो चुका है कि छिंदवाड़ा सीट खाली होने के बाद वहां से अगला सांसद कौन होगा.
दरअसल, मुख्यमंत्री कमलनाथ पिछले नौ बार से छिंदवाड़ा से सांसद हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ ने सांसद रहते हुए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. नियमानुसार अब उन्हें विधायक बनना होगा. इसके लिए वे छिंदवाड़ा सीट खाली कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है. ऐसे में छिंदवाड़ा सीट पर भी लोकसभा सीट को लेकर सरगर्मी तेज है.
मुख्यमंत्री के बेटे नकुलनाथ का नाम इस दौड़ में तय है कि वे ही कमलनाथ के बाद उनका गढ़ छिंदवाड़ा संभालेंगे. इसके लिए बाकायदा तैयारी भी की जा रही है. इतना ही नहीं सूत्रों के अनुसार कमलनाथ ने इस बारे में कांग्रेस आलाकमान से भी चर्चा कर ली है.
यूं तो छिंदवाड़ा में नकुलनाथ काफी पहले से ही सक्रिय हैं. लेकिन अब उनकी सक्रियता कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है. पिछले दिनों नकुलनाथ की सियासी लॉन्चिंग की पहली झलक भी सामने आ गई है थी जब सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे तो उनके बेटे नकुलनाथ भी उनके साथ मौजूद थे. कमलनाथ की मौजूदगी में नकुलनाथ के समर्थन में जमकर नारे लगे. समर्थकों की ओर से जोर शोर से हमारा सांसद कैसा हो नकुलनाथ जैसा हो के नारे लगाए गए.
कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे CM कमलनाथ
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1508
Related News
Latest News
- भव्य-दिव्य होगा 'श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,' सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य
- लद्दाख में बनेगा हाई-टेक नाइट टेलीस्कोप, अंतरिक्ष निगरानी में भारत को बड़ी बढ़त
- महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज: BJP का कांग्रेस पर हमला, भोपाल में 20 अप्रैल को ‘आक्रोश रैली’
- पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- महिला लेखन को प्रोत्साहन: सुशीला देवी अवॉर्ड 2026 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित
Latest Posts














