🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्य प्रदेश में सवर्णों को मिलेगा 10 फीसदी और पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण

👤
DD
👁 3439 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में सवर्णों को मिलेगा 10 फीसदी और पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण
6 मार्च 2019। सीएम ने राष्ट्रवाद पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी एक भी स्वतंत्रता सेनानी का नाम बता दे जो उनकी पार्टी से जुड़ा हो.



सीएम कमलनाथ ने आज बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में अब पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27 फीसदी और सामान्य तबके को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. उन्होंने सागर में ये एलान किया. उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को घेरा कि जुमले देना बंद करें.



सीएम कमलनाथ जय किसान ऋण माफी योजना का लाभ किसानों को देने सागर आए थे. यहां कार्यक्रम में उन्होंने कहा किसानों के उद्धार के लिए क्रांति लानी होगी, तभी समाज और देश-प्रदेश का भला होगा. सीएम ने अपने कार्यक्रम के दौरान फसल ऋण माफी योजना सहित 763 करोड रुपए की विकास योजनाओ के लिए भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया. कार्यक्रम सागर के पी टी सी ग्राउंड मे हुआ.



सीएम कमलनाथ ने पिछले लोकसभा चुनाव में गरीबों के खाते में 15 लाख रुपए डालने के बीजेपी के वादे की याद दिलायी. उन्होंने कहा, खाते में 100 रुपए कम हो गए पर 15 लाख रुपए नहीं आए. उन्होंने पीएम मोदी को सलाह दी कि वो जुमले देना बंद करें. सीएम ने राष्ट्रवाद पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी एक भी स्वतंत्रता सेनानी का नाम बता दे जो उनकी पार्टी से जुड़ा हो.







सागर से राजेश पंवार
Tags :