🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिये 5 वर्ष में बनेंगे 472 पुल

👤
DD
👁 2630 व्यूज
📍 Bhopal
सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिये 5 वर्ष में बनेंगे 472 पुल
लोक निर्माण विभाग ने 5540 करोड़ की कार्य-योजना को दी सैद्धांतिक मंजूरी

9 मार्च 2019। मध्यप्रदेश में सड़क यातायात सुगम बनाने के लिये आगामी 5 वर्ष में 472 पुल बनाये जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिये 5540 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी जारी की है। लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि पाँच वर्ष में 400 वृहद एवं मध्यम पुल, राज्यभर की रेलवे क्रॉसिंग पर 55 रेलवे ओवर ब्रिज और 17 फ्लॉय ओवर का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्ययोजना में वृहद एवं मध्यम पुल के लिये 2 हजार करोड़, फ्लॉय ओवर के लिये 1940 करोड़ और 55 रेलवे ओवर ब्रिज के लिये 1600 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।



भोपाल में बनेंगे 5 फ्लॉय ओवर



भोपाल में 5 फ्लॉय ओवर ब्रिज प्रस्तावित किये गये हैं। पहला 1500 मीटर लम्बा फ्लॉय ओवर ब्रिज जवाहर चौक से काटजू अस्पताल, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा होते हुए राजभवन चौराहे तक 100 करोड़ की लागत से तैयार किया जायेगा। दूसरा 2 हजार मीटर लम्बा लाल घाटी से बैरागढ़ होते हुए भैसाखेड़ी जोड़ तक 160 करोड़ की लागत से तैयार किया जायेगा। तीसरा 3 हजार मीटर लम्बा ब्रिज हमीदिया रोड पर काली मंदिर, तलैया से भारत टॉकीज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नादरा बस स्टैण्ड, भोपाल टॉकीज चौराहा होते हुए शाहजहाँनाबाद थाने तक 200 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा। चौथा 2 हजार मीटर लम्बा जयश्री बीटकर अस्पताल के सामने रेतघाट से कर्फ्यू वाली माता मंदिर के सामने से होते हुए हमीदिया एवं जीपीओ पोस्ट-ऑफिस तक 120 करोड़ से बनाया जायेगा। पाँचवां 1350 मीटर लम्बा फ्लॉय ओवर ब्रिज रोशनपुरा चौराहा से बाणगंगा चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा से होते हुए एमएलबी कॉलेज चौराहे तक 90 करोड़ लागत से बनाया जायेगा।



इंदौर में बनेंगे 6 फ्लॉय ओवर ब्रिज



इंदौर शहर में 6 फ्लॉय ओवर ब्रिज प्रस्तावित किये गये हैं। पहला 6-लेन 590 मीटर लम्बा एम.आर.-10 से स्टार चौराहा, विजय नगर चौराहा के मध्य रेडीसन चौराहे तक 40 करोड़ लागत से बनाया जायेगा। दूसरा 546 मीटर लम्बा 6-लेन फ्लॉय ओवर रिंग रोड से रोबोट चौराहा के मध्य खजराना चौराहे तक 35 करोड़ से बनेगा। तीसरा 1170 मीटर लम्बा 4-लेन फ्लॉय ओवर ब्रिज रिंग रोड पर राजीव गाँधी चौराहे से तीन इमली चौराहे के मध्य विजय नगर चौराहे तक 55 करोड़ खर्च कर बनाया जाएगा। इन्दौर में 540 मीटर लम्बा पाँचवां फ्लॉय ओवर ब्रिज ए.बी. रोड पर एम.वाय. तिराहे से गीता भवन चौराहे के मध्य शिवाजी वाटिका चौराहे तक 25 करोड़ लागत से बनेगा। छठवाँ 700 मीटर लम्बा फ्लॉय ओवर पुराने ए.बी. रोड, पलासिया चौराहे पर 35 करोड़ से बनाया जायेगा।



ग्वालियर में बनेंगे दो फ्लॉय ओवर



ग्वालियर में 2 फ्लॉय ओवर प्रस्तावित किये गये हैं। पहला फ्लॉय ओवर 1050 मीटर लम्बाई का शिंदे की छावनी (नदी गेट) से रामदास घाटी तक प्रस्तावित किया गया है। इसके निर्माण पर 50 करोड़ खर्च होंगे। दूसरा फ्लॉय ओवर हजीरा चौराहा (इंटक मैदान) से चार शहर का नाका (आईआईआईटीएम मार्ग) तक प्रस्तावित किया गया है। इसकी लम्बाई 1350 मीटर होगी और निर्माण पर 61 करोड़ खर्च होंगे।



जबलपुर में बनेगा आरओबी



जबलपुर में एक आरओबी और एक फ्लॉय ओवर को 4-लेन में परिवर्तित किया जाना प्रस्तावित है। आरओबी का निर्माण जीएडी योजना क्रमांक-41 से 31, धनवंतरी नगर, कछपुरा तक किया जायेगा। यह 4-लेन का होगा। इसके निर्माण पर 90 करोड़ खर्च होंगे। शहर में गोरखपुर आदिशंकर चौक, पुराना बस स्टैण्ड मार्ग पर निर्मित शास्त्री ब्रिज को 2-लेन से 4-लेन किया जायेगा। इस पर 125 करोड़ खर्च किया जाना प्रस्तावित है।



छिन्दवाड़ा में बनेगा फ्लॉय ओवर और आरओबी प्रस्तावित



छिन्दवाड़ा शहर में एक फ्लॉय ओवर और एक आरओबी का निर्माण प्रस्तावित है। फ्लॉय ओवर शहर में सिवनी रोड रेलवे आरओबी से ईएलसी चौक नागपुर रोड तक बनेगा। इसकी लम्बाई 5 हजार मीटर और लागत 650 करोड़ रुपये होगी। छिन्दवाड़ा-तामिया रोड पर 800 मीटर लम्बा आरओबी बनाया जायेगा। इसके निर्माण पर 64 करोड़ खर्च होंगे।
Tags :