🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

👤
DD
👁 1582 व्यूज
📍 Bhopal
आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

11 मार्च 2019। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी राजनैतिक दल लोकसभा चुनाव में आदर्श आचरण संहिता का पालन कराना सुनिश्चित करें, जिससे लोकसभा निर्वाचन 2019 शान्तिपूर्ण, विश्वनीयऔर पारदर्शिता के साथ कराया जा सकें। राजनैतिक दलों के साथ बैठक में कान्ता राव ने कहा कि प्रदेश में आखिरी के चार चरणों में चुनाव होंगे। प्रदेश में पहला चुनाव चौथे चरण में होगा।



श्री राव ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मतदान के लिये इस बार मतदाता पर्ची के साथ वैकल्पिक पहचान-पत्र रखा जाना अनिवार्य रहेगा। चुनाव प्रचार में ईको फ्रेन्डली प्रचार सामग्री उपयोग करने का सभी राजनैतिक दलों से आग्रह किया गया है। चुनाव प्रचार के दौरान शिकायतों के लिये सी-वीजिल एप और 1950 टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।



आयोग द्वारा राजनैतिक दलों कोचुनाव प्रचार एवं विज्ञापनों में सुरक्षा बलों के कर्मचारी और अधिकारियोंएवं सेना के किसी कार्यक्रम के फोटो का उपयोग नहीं किये जाने के लिये कहा गया है। ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पैट के परिवहन हेतु उपयोग में लाये जाने हेतु वाहनों में जीपीएस लगाया जायेगा। चुनाव प्रचार में वाहनों, स्थलों, ध्वनि विस्तारक यन्त्रोंआदि की अनुमति के लिये ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन संबंधित अधिकारी को किये जा सकेंगे।



प्रदेश में सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही सभी जिलों में जारी है। राजनैतिक प्रचार में शासकीय वाहनों का उपयोग नहीं हो सकेगा। धार्मिकस्थलों का उपयोग राजनैतिक प्रचार-प्रसार के लिये नहीं होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कान्ता राव ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही सभी जिला अधिकारियों से जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की सूची 72 घण्टे में उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।



बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप यादव एवं अरूण कुमार तोमर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौलएवं अभिजीत अग्रवाल और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tags :