🔴 TRENDING NOW!
पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026 कंगना रनौत ने Gen Z को 'जेनरेशन गटर' कहने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, बोलीं: सीधे मुद्दे की बात करो 'स्पिरिट' विवाद में नया दावा: दीपिका पादुकोण को पूरी कहानी कभी सुनाई ही नहीं गई? 44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी सीएम डॉ. मोहन का मास्टर स्ट्रोक, फिर शुरू होगी कैलारस शुगर मिल, जानें कब खुलेंगे टेंडर? "सजग मन ही सफलता की कुंजी है", स्वामी मित्रानंद सरस्वती ने आरएनटीयू में छात्रों से किया संवाद, बताए मेडिटेशन के फायदे

यूनियन कार्बाइड परिसर में बनी बारादरी ....

👤
DD
👁 605 व्यूज
📍 Bhopal
यूनियन कार्बाइड परिसर में बनी बारादरी ....
3 अप्रैल 2019। राज्य सरकार ने भोपाल गैस कांड की जनक यूनियन कार्बाइड परिसर में बनी प्राचीन बारादरी छत्री को मप्र प्राचीन स्मारक, पुरातत्वीय स्थल तथा अवशेष अधिनियम 1964 के तहत राज्य संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया है। अब इस बारादरी छत्री के सौ मीटर व्यास में किसी भी प्रकार का निर्माण, खनन आदि प्रतिबंधित रहेगा और इस सौ मीटर के बाहर दो सौ मीटर व्यास में निर्माण, खनन आदि विनियमित होगा यानि राज्य पुरातत्व विभाग की अनुमति के बाद ही निर्माण, खनन आदि हो सकेगा।



ज्ञातव्य है कि राजधानी भोपाल के बैरसिया रोड पर काली परेड क्षेत्र में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री बनी हुई है। वर्ष 1984 में इस फैक्ट्री से विश्व की सबसे भयंकर गैस त्रासदी यहीं से एमआईसी गैस रिसने से हुई थी जिसमें दस हजार से ज्यादा लोग मारे गये थे और लाखों व्यक्ति जहरीली गैस से बुरी तरह प्रभावित हुये थे। इस फैक्ट्री परिसर में ही भोपाल रियासतकाल में सिकन्दर जहां बेगम द्वारा बनाई बारादरी छत्री है। वर्तमान में यूनियन कार्बाइड की यह फैक्ट्री सीबीआई और न्यायालय द्वारा सीज है। इस फैक्ट्री परिसर में बनी उक्त प्राचीन छत्री के राज्य संरक्षित घोषित होने से अब इसका रखरखाव राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। इस तक जाने के लिये मार्ग भी बनाया जायेगा तथा आम पर्यटक यहां आ-जा सकेंगे। यह बारादरी छत्री राजस्व रिकार्ड में भोपाल जिले की हुजूर तहसील के ग्राम धरमपुरी के राजस्व खण्ड क्रमांक 15 में है तथा यह 0.02 हैक्टेयर में है। इसका स्वामित्व निजी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के पास है। इस फैक्ट्री में अभी भी हजारो टन मिक गैस भूमिगत टैंकों में संग्रहित है।



व्यू पाईंट भी संरक्षित घोषित :

राज्य सरकार ने भोपाल की हुजूर तहसील के ग्राम धरमपुरी में ही राजस्व खण्ड क्रमांक 14/1 में स्थित व्यू पाईंट को भी राज्य संरक्षित घोषित कर दिया है। यह व्यू पाईंट वीआईपी रोड पर बड़ी झील किनारे स्थित है। यह व्यू पाईंट 5.051 हैक्टेयर में है तथा राजस्व रिकार्ड में यह शासकीय बड़ा झाड़ का जंगल है।



भोपाल की बारादरी छत्री और व्यू पाईंट दोनों इसलिये प्राचीन स्मारक घोषित किये गये हैं ताकि इन पुरातत्वीय स्थलों को विनष्ट किये जाने, क्षतिग्रस्त किये जाने, परिवर्तित किये जाने, विरुपित किये जाने, हटाये जाने, तितर-बितर किये जाने से रोका जा सके।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि भोपाल की यूनियन कार्बाइड परिसर स्थित बारादरी छत्री और बड़ी झील किनारे स्थित व्यू पाईंट को राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है। अब इनके संरक्षण हेतु डीपीआर तैयार की जायेगी और बजट स्वीकृत किया जायेगा। हमारा यनियन कार्बाइड फैक्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है।





(डॉ. नवीन जोशी)
Tags :