🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

सीआईआई-वायआई के नए चेयरमैन अपूर्व मालवीय ने जारी किया नए सत्र का वार्षिक एजेंडा

👤
DD
👁 2644 व्यूज
📍 Bhopal
सीआईआई-वायआई के नए चेयरमैन अपूर्व मालवीय ने जारी किया नए सत्र का वार्षिक एजेंडा
4 अप्रैल 2019। हाल ही में सीआईआई यंग इंडियन (वायआई) की एनुअल मीटिंग और इंटरेक्टिव सेशन भोपाल में आयोजित किया गया। इसमें अपूर्व मालवीय, सीआईआई-वायआई के भोपाल चैप्टर के चेयरमैन बनाए गए। नए चेयरमैन के नेतृत्व में अब सीआईआईवायआई ने नए साल का एजेंडा जारी किया है। इसमें किए जाने वाले महत्वूर्ण कार्यो के साथ ही नए साल के इवेंट भी शामिल हैं।



इस संबंध में चेयरमैन अपूर्व मालवीय ने बताया कि नए सत्र के एजेंडा में सोशल कॉजेस और आम लोगों तक अधिक से अधिक जागरूकता पहुंचाने पर फोकस किया गया है। यही वजह है कि भोपाल चेप्टर ने अपने इवेंट में महिला सशक्तिकरण, अंगदान, रोड सेफ्टी, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों को प्रायोरिटी पर रखा है। उन्होंने बताया कि नए सत्र में इवेंट और एक्टिविटीज पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है और वह भी इस तरह की आम लोगों को भी इसका अधिक से अधिक फायदा मिल सके।

एजेंडे के खास बिंदु निम्नानुसार हैं।



- सदस्यों की संख्या को अधिक से अधिक करने के उद्देश्य से उनकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना।

- सीआईआई के साथ और भी क्लोज होकर शिद्दत से काम करना और विभिन्न वर्टिकल की विभिन्न गतिविधियों और पहलों के लिए स्थानीय सरकार के साथ जुड़ना।

- ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवेयर करने के लिए अंगदान, एंटरप्रेन्योरशिप, रोड सेफ्टी, डिजास्टर मैनेजमेंट, यूवा, मासूम, स्पेशल इनिशिएटिव आदि कैंपेन चलाना।

- उद्यमिता के ड्रीम स्टार्ट-अप चैलेंज को अधिक से अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए, सभी सदस्यों को अधिक गतिविधियों में शामिल करना और उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने के लिए एक साझा मंच देना।

- युवा छात्रों और चौपालों की संख्या को अधिक करने का प्रयास करना।

- विभिन्न वर्टिकल में सदस्यों के बच्चों और उनके सेवा कर्मचारियों को शामिल करना।

- एक गांव को गोद लेकर ग्रामीण पहल के माध्यम से इसके सतत विकास को सुनिश्चित करना।



अगले सत्र में होने वाले महत्वपूर्ण इवेंट

- चेप्टर लेवल पर डिजास्टर मैनेजमेंट ड्रिल्स पर पकड़ बनाना।

- गिफ्ट एन आॅर्गेन योजना के तहत डोनर प्रीमियर लीग का आयोजन।

- अंगदान सप्ताह का आयोजन

- सभी आयु वर्ग के बच्चों के लिए क्विज।

- महिला सशक्तीकरण पर सेशन्स।

- ड्रीम स्टार्ट-अप चैलेंज का सीजन 5 आयोजित करना।

- टेडेक्स स्पीकर मयंक कपूर के सेशन्स का आयोजन।

- आईटी सिक्योरिटी, डिजीटल अवेयरनेस और आईआर लॉ पर लर्निंग सेशन्स का आयोजन।

- रेनी पानी जंगल लॉज में वाईआई की रिट्रीट।
Tags :