🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

शिवराज सरकार के इन घोटालों पर अब लोकायुक्त की नज़र

👤
DD
👁 1849 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज सरकार के इन घोटालों पर अब लोकायुक्त की नज़र
2 मई 2019। गेन्ट्री और डीजल घोटाले के अलावा भी शिवराज सरकार के दौरान लोकायुक्त में हुई पचास से ज्यादा शिकायतों को चिन्हित कर उनकी जांच तेज कर दी गई है



मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान किए गए घोटालों की परत-दर परत खुलने वाली है. EOW के बाद अब लोकायुक्त भी धांधली और घोटालों की फाइल खोल रही है. इसकी शुरुआत पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित चौहान की कंपनी को मिले ऑर्डर से हो चुकी है. कुल मिलाकर 50 से ज़्यादा ऐसे मामले हैं.



कमलनाथ सरकार के आने के बाद ईओडब्ल्यू ने पहली बार ई टेंडरिंग और एमसीयू मामले में एफआईआर दर्ज की है.राज्य सरकार की इस एजेंसी के एक्शन में आने बाद अब लोकायुक्त ने भी शिवराज सरकार के दौरान हुई शिकायतों की जांच शुरू कर दी है.सबसे पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित चौहान की कंपनी को लेकर हुई शिकायत की जांच की जा रही है. यूनिकॉर्प साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को जिन 160 स्थानों पर गेंट्री लगाने का काम दिया गया था, उनमें न केवल बदलाव किया गया है बल्कि गेंट्री की संख्या भी बढ़ गई है.22 स्थानों पर महापौर और आयुक्त के निर्देश पर गेंट्री लगाई गई हैं.कंपनी ने 25.76 रुपए वर्ग फीट की दर से विज्ञापन शुल्क जमा करने का रेट दिया था. टेंडर में भाग लेने वाली शेष दो कंपनियों का रेट 14.95 और 16.10 रुपए प्रति वर्ग फीट था. कंपनी को वर्क ऑर्डर से पहले ही इस बात के संकेत थे कि उन्हें मनमर्जी से काम करने की छूट मिलेगी.



लोकायुक्त ने इस मामले में होडिंग्स शाखा के अधिकारियों को तलब किया है. इसके अलावा भी नगर निगम में हुए डीजल घोटाले की जांच की जा रही है. कांग्रेस का कहना है जब फाइलें खुलती हैं, तो बीजेपी नेताओं को दिक्कत होती है. अब जेल की हवा खाने की बारी है. बीजेपी इसे बदले की कार्रवाई बता रही है.



गेन्ट्री और डीजल घोटाले के अलावा भी शिवराज सरकार के दौरान लोकायुक्त में हुई पचास से ज्यादा शिकायतों को चिन्हित कर उनकी जांच तेज कर दी गई है. लोकायुक्त एक्शन में है.आने वाले दिनों में ऐसी कराबी 50 फाइलों की धूल झाड़कर उन पर कार्रवाई हो सकती है.

Tags :