🔴 TRENDING NOW!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास अमेरिका ने माना, अंतरिक्ष में तैनात हैं उसके स्पेस हथियार गौरवशाली-प्राचीन स्थापत्य आज भी नये प्रयोग की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश देशभर में फैल रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमेरिकी खुफिया एजेंसी NSA का बड़ा प्लान, AI और चीन पर रहेगा खास फोकस

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के फ्लोर टेस्ट की बात करने वाले भाजपा के नेता पहले अपना मेंटल टेस्ट कराएं

👤
DD
👁 1408 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के फ्लोर टेस्ट की बात करने वाले भाजपा के नेता पहले अपना मेंटल टेस्ट कराएं
21 मई 2019। 15 साल तक सरकार में बने रहने के बाद सत्ता से बेदखल हुए भाजपा के नेता अब मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए अपना मानसिक संतुलन खोकर पागलपन की बातों पर उतर आए हैं। जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के संबंध में मीडिया में दुष्प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं की बातों से यह साबित होता है कि लोकतंत्र में उनकी कोई आस्था नहीं?है। भाजपा के नेताओं को चाहिए कि वे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के फ्लोर टेस्ट की बात करने के बजाय अपना मेंटल टेस्ट ज़रूर कराएं।



? ? ? ? ? ? ? ? ? ? ? ? ?यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार के संबंध में कही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार की स्थापना किराए के टट्टूओंं से फर्जी सर्वे कराकर उसे बिकाऊ मीडिया के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित करने से नहीं बल्कि जनमत से होती है, जिसका प्रमाण मध्यप्रदेश की जनता भाजपा को दे चुकी है। सत्ता की चमक से दूर होने के बाद शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय जैसे कई नेता अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं और विधवा विलाप कर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने का

प्रयास कर रहे हैं। जिस तरह से यह नेता लोकतंत्र? विरोधी बातें कर रहे हैं उससे साबित होता है कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को किसी फ्लोर टेस्ट के बजाय भाजपा के नेताओं को खुद अपने मेंटल टेस्ट की जरूरत आ गई है।?



? ? ? ? ? ? ? ? ? ? ? ? ?कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने नेता प्रतिपक्ष समेत भाजपा के जिम्मेदार नेताओं द्वारा मीडिया में फैलाई जा रही बातों पर कहा है कि उन्हें लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सम्मान करते हुए गैर संवैधानिक बातों से परहेज कर स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के सम्मान में अपनी भूमिका निभाना चाहिए।



उन्होंने दावा किया है कि 23 तारीख को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद देशभर में भाजपा की कलई खुल कर सामने आ जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में शामिल सभी विधायक पूरी मजबूती, एकजुटता और संकल्प के साथ मध्यप्रदेश की साढ़े 7 करोड़ जनता का भला करने के वचन से काम कर रहे हैं और उन्हें पूरे 5 साल तक इससे कोई ताकत डिगा नहीं सकती है।



Tags :