🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

दिग्विजय सिंह को प्रज्ञा ठाकुर ने 3.50 लाख वोट से हराया

👤
DD
👁 3061 व्यूज
📍 Bhopal
दिग्विजय सिंह को प्रज्ञा ठाकुर ने 3.50 लाख वोट से हराया
दो विधान सभा सीटों में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह आगे रहे. उन्हें उत्तर विधानसभा से प्रज्ञा के मुकाबले 24000 वोट ज़्यादा मिले.मध्य विधानसभा सीट पर वो 9000 वोटों से पीछे रहीं.



भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं. बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने उन्हें साढ़े 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया. भोपाल लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीट हैं. प्रज्ञा ठाकुर को इनमें से 6 में जीत मिली जबकि दिग्विजय सिंह सिर्फ दो विधानसभा सीट पर लीड ले पाए. दिग्विजय सिंह भोपाल उत्तर और मध्य सीट पर जीते.



भोपाल लोकसभा सीट पर विधान सभा वार ये रही स्थिति



प्रज्ञा ठाकुर सीहोर विधानसभा सीट से 54199 वोटों से जीतीं



बैरसिया में 69000 वोटों से आगे रहीं



हुजूर विधानसभा क्षेत्र में उन्हें करीब 90000 वोटों की बढ़त मिली.



दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर प्रज्ञा को करीब 25000 ज्यादा वोट मिले



गोविंदपुरा विधानसभा में वो 125000 वोटों से दिग्विजय सिंह से जीतींनरेला में दोनों के बीच करीब 17 हजार वोटों का मार्जिन रहा.



दो विधान सभा सीटों में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह आगे रहे. उन्हें उत्तर विधानसभा से प्रज्ञा के मुकाबले 24000 वोट ज़्यादा मिले.मध्य विधानसभा सीट पर प्रज्ञा 9000 वोटों से पीछे रहीं. पूरे 8 विधानसभा क्षेत्रों में से दिग्विजय सिंह को केवल उत्तर और मध्य क्षेत्र में बढ़त मिली.





Tags :