🔴 TRENDING NOW!
AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लहू से चित्र बनाकर शुभकामनाएं दी

👤
DD
👁 4010 व्यूज
📍 Bhopal
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लहू से चित्र बनाकर शुभकामनाएं दी
भोपाल। देश के जननायक नरेन्द्र मोदी के पुनः प्रधानमंत्री पद पर असीन होने पर सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव अमन गाँधी शपथ ग्रहण दिवस 30 मई को न्यू मार्केट भोपाल में अपने अनमोल रक्त से देश के जन नायक नरेंद्र मोदी के सम्मान में चित्र बनाकर हृदय से शुभकामना दी और यह उम्मीद जताई कि महात्मा गांधी और शहीदों के सपनों का विशाल और शक्तिशाली भारत बनेगा जिसमे सभी धर्म और वर्ग का भरोसा होगा और सबको आर्थिक समानता प्रात होगी !

न्यू मार्केट भोपाल मध्यप्रदेश में डॉ. यादव ने सार्वजनिक स्थान पर मीडियो और आमजन के सम्मुख अपनी नशो से सिरिंज द्वारा रक्त निकाला और बड़ी आत्मीयता के साथ श्री मोदी का चित्र आने रक्त से निर्मित किया ।



डॉ. महेश यादव देश के ख्यातिनाम सोशल एक्टिविस्ट है जो विगत अनेको वर्षो में हज़ारों बार देश और दुनिया के सामाजिक विषयों पर आने रक्त से पत्र लिखकर और महान क्रांतिकारी, नेताओं और प्रसिद्ध हस्तियों के चित्र अपने रक्त से बना चुके है देश व विदेश में आंदोलन चला चुके है। उल्लेखनीय है कि जिन मुद्दों पर श्री मोदी आज काम कर रहे वो सारे विषय पर अपने लहू लिखकर पिछले 20 वर्षों से देश के नेताओं से जनहित की अपील कर रहे डॉ. यादव ने कहा कि आज वह खुश की देश मे नरेन्द्र मोदी के रूप में ऐसा नेता है जो शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण करने इस धरती पर आये है।
Tags :