🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट, US में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से सहमा बाजार

👤
Radhika
👁 18058 व्यूज
📍 बम्बई
सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट, US में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से सहमा बाजार


शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन भारी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 546 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई।



सेंसेक्स 28,353.40 पर, जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय पर 138.40 की गिरावट के साथ 8,728.30 पर कारोबार करते देखे गए।



सेंसेक्स में गिरावट का यह दौर बाजार खुलने के साथ ही शुरू हो गया था। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह 316.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,481.09 पर, जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 133.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,732.95 पर खुला।



ब्रेग्जिट के बाद सेंसेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए में भी गिरावट दर्ज की गई। 35 पैसे की गिरावट के साथ रुपया, 66.90 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।



24 जून को ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर जाने के फैसले के बाद सोमवार को दर्ज की गई गिरावट, बाजार में सबसे बड़ी गिरावट है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही भारी गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।



वहीं सोमवार को चीन के शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। शंघाई कम्पोजिट सूचकांक पर चीनी शेयर 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,037.51 अंकों पर खुला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेन्झेन सूचकांक 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,578.78 अंकों पर खुला। चीनेक्सट सूचकांक 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,163.45 अंकों पर खुला।
Tags :