🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

सभी महाविद्यालयों में सीएम कमलनाथ और ...

👤
DD
👁 2625 व्यूज
📍 Bhopal
सभी महाविद्यालयों में सीएम कमलनाथ और ...
सभी महाविद्यालयों में सीएम कमलनाथ और

मंत्री जीतू पटवारी के फोटो लगे फ्लेक्स लगेंगे



21 जून 2019। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में सीएम कमलनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के फोटो लगे फ्लेक्स लगेंगे। इस आशय के निर्देश उच्च शिक्षा आयुक्त ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को जारी कर दिये हैं। इस कार्यवाही के पीछे आने वाले नगरीय निकाय चुनाव हैं तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी नये मतदाता भी होते हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार ने इसके लिये प्रचार का यह तरीका खोजा है।



उच्च शिक्षा आयुक्त द्वारा प्रदेश के उन सभी 1317 निजी/शासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों एवं संस्थाओं को निर्देश जारी कर कहा है कि कालेज चलो अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों के हित के लिये राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का 4 गुणित 10 आकार का फ्लेक्स तैयार कर महाविद्यालय में लगवायें जायें जिससे नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न छात्रहित की योजनाओं की विस्तृत जानकारी हो सके।



उच्च शिक्षा आयुक्त ने फ्लेक्स का प्रारुप भी जारी किया है जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के फोटो होंगे तथा फ्लेक्स में राज्य शासन की सोलह योजनाओं का विवरण होगा। ये सोलह योजनायें हैं : गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, मुफ्त स्टेशनरी एवं पुस्तकें, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, शोध छात्रवृत्ति, आवास योजना, दिव्यांग विद्यार्थी शोध छात्रवृत्ति, नि:शक्तजन विद्यार्थियों के लिये योजना, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी जनकल्याण, विदेश में उच्च शिक्षा, अल्पसंख्यक विद्यार्थियों हेतु केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति, सेन्ट्रल सेक्टर, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग की योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना तथा विज्ञान एवं सामाजिक विषयों में प्रवेश पर प्रोत्साहन योजना।



अधिकारियों पर योजनाओं में अपने फोटो लगाने पर रोक :

इधर राज्य सरकार ने एक अन्य आदेश जारी कर नगरीय निकायों के अधिकारियों पर योजनाओं में अपने फोटो लगाने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में राज्य के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि विभाग के संज्ञान में आया है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं अन्य शासकीय कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु लगाये जाने वाले पोस्टरों/बैनरों में अधिकारियों द्वारा स्वयं की फोटो लगाई जाती है जो सर्वथा अनुचित है। इसलिये आदेशित किया जाता है कि नगरीय निकायों द्वारा संपादित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रकाशित कराये जाने वाले पोस्टरों/बैनरों आदि में शासकीय/नगरीय निकाय के अधिकारियों की फोटो नहीं लगाई जाये।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :