🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस AI की कमाई पर उठे सवाल, टेक शेयरों में 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी गिरावट भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं, आयु सीमा पार कर रहे अभ्यर्थी

योग में करियर: मिलेगी बेहतर सैलरी, इन जगहों से कर सकते हैं कोर्स

👤
DD
👁 54889 व्यूज
📍 Bhopal
योग में करियर: मिलेगी बेहतर सैलरी, इन जगहों से कर सकते हैं कोर्स
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने योग में सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्‍‍‍च किया है. जानें इग्‍नू के अलावा और कौन से इंस्टिट्यूट से भी योग में कोर्स कर सकते हैं.



आजकल योग करियर के बेहतर विकल्प के तौर पर उभरा है. योग सिखाने के लिए कई नए-नए संस्थान खुल गए हैं. इन संस्थानों से योग के शॉर्ट टर्म कोर्स करने के बाद आप योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं. आजकल घर-घर जाकर योग की ट्रेनिंग देने का चलन शुरू हुआ है. योग के बढ़ते असर की वजह से ये बेहतर करियर संभावनाएं दे रहा है.



जिम इंस्‍ट्रक्‍टर कम योग टीचर



योग टीचर के लिए जिम इंस्ट्रक्टर की तरह काम करने का ऑप्शन भी हैै. आजकल गली-मोहल्लों में जिम खुल गए हैं, वहां साथ-साथ योग की क्लास भी चलती है. लोग अपनी फिटनेस को लेकर फिक्रमंद रहने लगे हैं. 6 से 8 महीने का कोर्स करने के बाद जिम इंस्ट्रक्टर के साथ-साथ योग टीचर के तौर पर काम शुरू किया जा सकता है.



योग के सर्टिफिकेट से लेकर पीएचडी तक कोर्सेस हैं, जिनकी अवधि 6 महीने, एक साल और दो साल भी है. इन्हें करने के बाद आप योग को करियर बना सकते है. दिल्ली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (डीयू), भारतीय विद्या भवन, मोराजी देसाई इंस्टीट्यूट, ऋषिकेश के शिवानंद आश्रम और नासिक के योगा पॉइंट जैसे कई मशहूर कॉलेज या शिक्षण संस्थान हैं, जहां से योग का कोर्स किया जा सकता है. आमतौर पर योग इंस्ट्रक्टर की सैलरी निर्भर करती है कि आप कहां काम कर रहे हैं. शुरुआती दौर में कोई भी इंस्ट्रक्टर करीब 15-20 हजार रुपये प्रति माह कमा सकता है.



इग्‍नू ने योग में लॉन्च किया सर्टिफिकेट प्रोग्राम

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने योग में सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्‍‍‍च किया है. यह कोर्स जुलाई से शुरू हो जाएगा. इस विशेष कार्यक्रम का अध्ययन करने के बाद शिक्षार्थी योग के मूल सिद्धांतों और अभ्यास को समझेगा. इग्नू योग कार्यक्रम का उद्देश्य उम्मीदवार को योग के क्षेत्र में इतिहास और विभिन्न योगियों के योगदान के बारे में जागरूक करने के साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त कराना है. अगर उम्‍मीदवार इस बारे में कुछ और जानना चाहते हैं तो इग्‍नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर ऑनलाइन पढ़कर अप्‍लाई कर सकते हैं. इग्नू के अनुसार,



इस कार्यक्रम के लिए पात्रता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड (किसी भी स्ट्रीम) से 12 वीं पास होगी और पाठ्यक्रम अंग्रेजी में पढ़ाया जाएगा. इस कोर्स की अवधि न्‍यूनतम छह महीने और अधिकतम दो साल के लिए होगी. इस कोर्स के लिए 10,000 फीस का भुगतान करना होगा. इग्नू ने इस कोर्स को दिल्ली, देहरादून, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, जयपुर, लाडनूं, चेन्नई, मुंबई और पुणे क्षेत्रीय केंद्रों में लॉन्‍च किया है. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने इस वर्ष अपने संबंधित कार्यक्रमों में सफल छात्रों को दीक्षांत समारोह में 200,000 डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए हैं. इग्‍नू के अलावा नीचे बताए गए इंस्टिट्यूट से भी योग में कोर्स कर सकते हैं.



इन जगहों से कर सकते हैं योग से जुड़ा कोर्स



1 - मोरारजी देसाई नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ योग, दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद 3 साल का बी.एससी योगा साइंस, एक साल का डिप्लोमा और पार्ट टाइम योग कोर्स किया जा सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए मोरारजी देसाई नेशनल इस्टीट्यूट की वेबसाइट: www.yogamdniy.nic.in पर पढ़ें.



2 - बिहार योग भारती, मुंगेर से 4 महीने और 1 साल का कोर्स कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए यहां की वेबसाइट www.biharyoga.net/bihar-yoga-bharati/byb-courses पर क्लिक करें.



3 - भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से 6 महीने से 1 साल तक का कोर्स कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी की लिए यहां की वेबसाइट www.bvbdelhi.org पर क्लिक करें.



4 - कैवल्यधाम योग इंस्टीट्यूट, पुणे से सर्टिफिकेट कोर्स इन योग, पीजी डिप्लोमा इन योग एजुकेशन, पीजी डिप्लोमा इन योग थेरैपी, फाउंडेशन कोर्स इन योग, एडवांस योग टीचर्स ट्रैनिंग, बीए- योग फिलोस्फी, मास्टर क्लास फॉर योग टीचर्स का कोर्स किया जा सकता है. ज्यादा जानकारी की लिए यहां की वेबसाइट kdham.com/college/ पर क्लिक करें.



5 - स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु डीम्ड यूनिवर्सिटी है. यहां से रेगुलर और डिस्टेंस योगा कोर्स कर सकते हैं. योग में बी.एससी, एम. एससी, पी. एच.डी. की डिग्री ले सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट www.svyasa.org पर क्लिक करें.



6 - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ योगिक साइंस एंड रिसर्च से योग में छोटे अंतराल के कोर्स से मास्टर डिग्री तक की जा सकती है. ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट www.iiysar.co.in पर क्लिक करें.



7 - देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड से योग मे बी.एससी, पी.एचडी तक कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट www.dsvv.ac.in पर क्लिक करें.



8 - द योग इंस्टीट्यूट सांताक्रूज, मुंबई 1918 में स्थापित हुआ. यहां से भी योग की शिक्षा ली जा सकती है. ज्यादा जानकारी के लिए यहां की वेबसाइट theyogainstitute.org पर क्लिक करें.



9 - गुरूकुल कॉंगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखंड से योग में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स किए जा सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट www.gkv.ac.in पर क्लिक करें.
Tags :