🔴 TRENDING NOW!
बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 54 सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले की कोशिश, NIA ने 5 राज्यों में मारे छापे नई स्मार्ट तकनीक से आसान हो सकता है अल्जाइमर का पता लगाना Porsche के साथ TCS की 1.5 अरब डॉलर की डील, AI से बदलेगा ऑटो सेक्टर का कारोबार सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026

नगरीय निकायों में 1 सितम्बर से ई-नगरपालिका साफ्टवेयर

👤
DD
👁 1837 व्यूज
📍 Bhopal
नगरीय निकायों में 1 सितम्बर से ई-नगरपालिका साफ्टवेयर
इलेक्ट्रॉनिक लेखे रखें जाएंगे,केश बुक भी जनरेट होगी



9 जुलाई 2019। प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में हस्तलिखित लेखों को समाप्त कर ई-नगरपालिका साफ्टवेयर से ही इलेक्ट्रानिक लेखे रखे जायेंगे। इसलिये समस्त निकाय अपनी कैशबुक प्रतिदिन ई-नगरपालिका के माध्यम से जनरेट करके उसका हस्तलिखित कैशबुक से मिलान करें तथा 1 सितम्बर 2019 से ई-नगरपालिका से ही कैशबुक जनरेट की जायेंगी।



उक्त निर्देश आयुक्त नगरीय प्रशासन ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी निकायों को दिये हैं। निर्देश में बताया गया है कि ई-नगरपालिका के अंतर्गत संपूर्ण कार्य आनलाईन करने वाले निकायों को प्रशंसा पत्र जारी किये जायेंगे एवं संबंधित अधिकारी की सर्विस बुक में उत्कृष्ट कार्य करने का उल्लेख किया जायेगा। इस हेतु प्रदेशभर में 3-3 नगर निगम, नगरपालिका व नगर परिषद का चयन किया जायेगा। आयुक्त ने साफ तौर पर कहा है कि निम्न प्रदर्शन करने वाले निकाय शीघ्र ही अपने प्रदर्शन में सुधार कर संपूर्ण कार्य ई-नगरपालिका के माध्यम से करें अन्यथा उनके विरुध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।



अगली वीडियो कान्फ्रेन्सिंग मुख्य सचिव करेंगे :

आयुक्त नगरीय प्रशासन ने निकायों को बताया है कि आगामी सप्ताह में मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से नगरीय निकायों में प्रचलित विभिन्न योजनाओं/कार्यों जिनमें पीएम आवास, स्वच्छ भारत, ई-नगरपालिका, जलप्रदाय, जल श्क्ति, स्मार्ट सिटी आदि शामिल हैं, की समीक्षा की जायेगी।





? डॉ. नवीन जोशी
Tags :