🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश में लेखा सेवा के 1087

👤
DD
👁 2376 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में लेखा सेवा के 1087
आंतरिक लेखा प्रकोष्ठ में इस सेवा के 268 पद स्वीकृत हुये



9 जुलाई 2019। राज्य सरकार ने वित्त विभाग के अंतर्गत लेखा सेवा के 1087 पद कर दिये हैं। इनमें से 268 पद नवगठित संचालनालय आंतरिक लेखा प्रकोष्ठ में रहेंगे। इस संबंध में 54 साल पहले बने मप्र अधीनस्थ लेखा सेवा भर्ती तथा सेवा की शर्तें नियम 1965 में संशोधन कर दिया गया है। लेखा सेवा के ये सभी पद तृतीय श्रेणी अलिपिक वर्गीय रहेंगे।



नये संशोधन के अनुसार, अब लेखा सेवा के अंतर्गत सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के 348, सहायक कोषालय अधिकारी के 123, उप कोषालय अधिकारी के 30, व्याख्याता लेखा प्रशिक्षण विद्यालय के 15, सहायक पेंशन अधिकारी के 155, परियोजना लेखाधिकारी के 56, कनिष्ठ लेखाधिकारी के 171, प्रतिनियुक्ति आरक्षित के 135, प्रशिक्षण आरक्षित के 27 तथा अवकाश रक्षित के 27 पद इस प्रकार कुल 1087 पद होंगे।



सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के 348 कुल पदों में से आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल के कार्यालय में 19, संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर एवं इंदौर में 10-10 पद, संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा उज्जैन, सागर, एवं रीवा में 7-7 पद तथा संचालनालय आंतरिक लेखा परीक्षण प्रकोष्ठ में 268 पद होंगे।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि लेखा सेवा के पदों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। अभी इस सेवा के छह सौ पद रिक्त हैं जिन्हें अब भरा जायेगा। राज्य सरकार ने इंटरनल आडिट के लिये भी दल गठित करने का निर्णय लिया है जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा एवं राज्य वित्त सेवा के अधिकारियों के अलावा लेखा सेवा के 268 अधिकारी भी होंगे।
Tags :