🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

छेड़छाड़ से परेशान होकर दो सगी बहनों ने जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश

👤
Radhika
👁 24414 व्यूज
📍 बेगमगंज
छेड़छाड़ से परेशान होकर दो सगी बहनों ने जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश
छेड़छाड़ की शिकार बहनों से मिलने हमीदिया पहुंचे गृहमंत्री, बदनामी के डर से उठाया ये कदम

सितम्बर 11, 2016। एक साल से हो रही छेड़छाड़ से परेशान होकर दो सगी बहनों ने रविवार को जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की। मामला रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील का है। गंभीर हालत में दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया था।



सोमवार को गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह दोनों बहनों से मिलने हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे।क्या है पूरा मामला...

छेड़छाड़ की शिकार दोनों बहनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोमवार को गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह दोनों से मिलने हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे। यहां मीडिया से उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस के बड़े अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, दोषी पाए जाने पर लड़के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक एक साल से बेगमगंज में रहने वाली दो सगी बहनों को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत लड़कियों ने परिजनों से भी की। उसे समझाया भी गया लेकिन वह नहीं माना।



- रविवार को दोनों बहनें बाहर जा रही थी उसी वक्त युवक ने दोनों को फिर से छेड़ा। रोज के तानों और बदनामी के डर से दोनों ने घर पर जहरीला पदार्थ खा कर जान देने की कोशिश की।

- लड़के का नाम राजू है, जिसे रविवार देर रात को बेगमगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस में इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई इसकी वजह से उन्हें ये दिन देखना पड़ रहा है।
Tags :