🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

विधान सभा अध्‍यक्ष ने संसदीय परम्‍पराओं के उन्‍नयन के...

👤
DD
👁 2060 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा अध्‍यक्ष ने संसदीय परम्‍पराओं के उन्‍नयन के...
विधान सभा अध्‍यक्ष ने संसदीय परम्‍पराओं के उन्‍नयन के संबंध में दिया

प्रोत्‍साहन संबोधन



भोपाल: 26 जुलाई, 2019। विधान सभा अध्‍यक्ष मान. श्री नर्मदा प्रसाद प्रजपति ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद आज विधान सभा के अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस की टीम को बधाई दी। विधान सभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधान सभा

अध्‍यक्ष ने अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि सभी के प्रयासों से सत्र व्‍यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्‍न हुआ तथा सदन में रिकॉड कार्य हुआ है।



कार्यक्रम को विधान सभा की उपाध्‍यक्ष सुश्री हिना कांवरे,संसदीय कार्यमंत्री श्री गोविन्‍द सिंह तथा विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह ने भी संबोधित किया। विधान सभा उपाध्‍यक्ष सुश्री हिना कांवरे और संसदीय कार्यमंत्री श्री गोविन्‍द सिंह ने भी अपने उदबोधन में माननीय अध्‍यक्ष और सचिवालय के अधिकारी/कर्मचारियों के कार्यों तथा उनकी कार्यकुशलता की सराहना की।

प्रमुख सचिव श्री ए.पी. सिंह द्वारा बताया गया कि इस सत्र में सदन में 76 घन्‍टे से अधिक चर्चा हुई जिसमें विभिन्‍न शासकीय और अशासकीय कार्य संपादित किये गये।

सत्र में कई समितियों का गठन किया गया तथा माननीय अध्‍यक्ष द्वारा महत्‍वपूर्ण व्‍यवस्‍थायें भी दी गई।

कार्यक्रम में विधान सभा सचिवालय के अधिकारी/कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्‍वागत किया तथा संघ के संरक्षक श्री रामनारायण आचार्य ने मान.अध्‍यक्ष द्वारा कर्मचारियों की पदोन्‍नति के संबंध में आसंदी से दी गई व्‍यवस्‍था का स्‍वागत किया तथा कहा कि इससे कर्मचारियों को फायदा होगा।

विधान सभा के अपर सचिव श्री वीरेन्‍द्र कुमार द्वारा आभार व्‍यक्‍त किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्‍टर श्री तरूण थौरे,डी.आई.जी. श्री इरसाद वली एवं पुलिस अधीक्षक श्री सम्‍पत उपाध्‍याय सहित विधान सभा के अधिकारी-कर्मचारी और

पुलिस विभाग के लोग उपस्थित थे।
Tags :