🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश की नई निवेश नीति पर मुंबई में उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री कमल नाथ

👤
DD
👁 1853 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश की नई निवेश नीति पर मुंबई में उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री कमल नाथ
मुंबई में देश के शीर्षस्थ उद्योगपतियों से होगी गोलमेज कांफ्रेंस

निवेशकों का विश्वास लौटाने की पहल



7 अगस्त 201। मुख्यमंत्री कमल नाथ मुंबई की एक दिवसीय यात्रा के दौरान वहाँ उद्योगपतियों से मुलाकात कर प्रदेश की नई निवेश नीति पर चर्चा करेंगे। यह मध्यप्रदेश में निवेशकों का विश्वास लौटाने की पहल है। मुंबई यात्रा के दौरान श्री नाथ की देश के शीर्षस्थ उद्योगपतियों से मुलाकात होगी।



मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि हमारी नई निवेश नीति हर जिले की जरूरत के मुताबिक अलग-अलग होगी। रोजगार और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ें, यह हमारी नई रोजगार नीति का मुख्य आधार होगा। श्री नाथ ने कहा कि निवेश के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है विश्वास। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वे उद्योगपतियों से मुलाकात कर उनका विश्वास अर्जित करेंगे और प्रदेश में उद्योग अनुकूल वातावरण बनाने के संबंध में भी चर्चा करेंगे।



वन-टू-वन चर्चा



मुख्यमंत्री कमल नाथ मुंबई में रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन श्री मुकेश अंबानी, बिरला ग्रुप के श्री कुमार मंगलम, टाटा ग्रुप के श्री चंद्रशेखर, महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के श्री पवन गोयनका, टाटा पावर के श्री प्रवीर सिन्हा, ग्रेसिम के श्री दिलीप गौर, आर.पी.जी. ग्रुप के श्री हर्ष गोयनका, एसीसी सीमेंट के श्री दिलीप अखूरी, अहिल्या हेरीटेज होटल्स के श्री यशवंत होलकर एवं नरसी मुंजी के श्री अमरीश पटेल से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।



राउंड टेबल कॉन्‍फ्रेंस



मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ मुंबई में 8 अगस्त को उद्योगपतियों की राउंड टेबल कॉन्‍फ्रेंस होगी। कांफ्रेंस में बजाज फाइनेंस के एम.डी. श्री संजीव बजाज, जुबिलेंट लाइफ एंड सांइसेस लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट अमरदीप सिंह, महिंद्रा हॉलिडेज एण्‍ड रिसोर्ट इंडिया लिमि. के चेयरमेन श्री अरुण नंदा, टाटा केपिटल लिमि. के हेड बिजनेस डेव्हलपमेंट कश्मीरा मेवावाला, थाइसनग्रुप-इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. के सीईओ श्री विवेक भाटिया, ट्यूबेक्स इंडिया लिमि. के चेयरमेन अजय सम्बरानी, एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड श्री राकेश सिंह, वेरेटिव एनर्जी लिमि. के एम.डी. श्री सुनील खन्ना, कौंसुलेट जनरल ऑफ जापान के कौंसुलेट जनरल श्री मिशियो हराडा, टाटा पॉवर लिमि. के एमडी श्री प्रवीर सिन्हा, टाटा कंसलटेंसी लिमि. के वाइस प्रेसीटेंड तेज भाटिया, रिलायंस इण्डस्ट्रीज लिमि. के स्टॉफ चेयरमेन श्री निलेश मोदी, रिलायंस इण्डस्ट्रीज लिमि. के बिजनेस यूनिट हेड श्री संजय रॉय, हिन्दुजा के ग्रुप हेड कार्पोरेट आर. केनन, एसीसी सीमेंट के एमडी नीरज अखोरी, इण्डो-स्पेस के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल नायर, टाटा मोटर लिमि. नेशनल हेड सुशांत नायक, ग्रेसिम इण्डस्ट्रीज लि. के ज्वाइंट डायरेक्टर अजय सरदाना, केमोट्रोल्स इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. चेयरमेन के. नंदकुमार, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमि. एक्जीक्यूटिव डेयरेक्टर प्रदीप बेनर्जी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमि. लीड साउथ एशिया कनिका पाल, इनोक्स लिमि. डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन, प्रॉक्टर एंड गेम्बल चीफ एक्जीक्यूटिव मधुसूधन गोपालन, अहिल्या एक्सप्रिंसेस डायरेक्टर यशवंत होलकर, सिप्ला लिमि. वाइस प्रेसीटेंड श्री निखिल बेसवान, इंटरनेशनल बायोटेक पार्क लिमि. सीईओ प्रशांता के. बिसवाल, टीसीजी रियल एस्टेट चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर प्रताप चटर्जी, एप्टेक लिमि. डायरेक्टर नीनंद करपे, केपिटल फू़ड प्रा.लि. सीईओ नवीन तिवारी, करगोम फूड्स लिमि. एमडी रोहित भाटिया, एरिस एग्रो लिमि. मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल मीरचंदानी, टाटा कन्सलटिंग इंजीनियर्स लिमि. चेयरमेन अशोक सेठी, गोदावरी बायो रिफाइनर्स लिमि. सीईओ समीर सोमिया, एसीजी-एसोसियेटेड केप्सूल चेयरमेन अजीत सिंह शामिल होंगे।
Tags :